फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Eoin Morgan and Jos Buttler under investigation for alleged tweets- report

सजा: भारतीयों का मजाक उड़ाना पड़ा भारी, जांच के घेरे में जोस बटलर और इयोन मॉर्गन

Wed, 09 Jun 2021 03:41 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 09 Jun 2021 03:41 PM IST
सार

बटलर और मॉर्गन ने इन पोस्ट में भारतीयों का मजाक उड़ाने के लिए 'सर' का उपयोग किया है। ओली रॉबिन्सन को 2012-13 में आपत्तिजनक ट्वीट के लिए निलंबित किए जाने के बाद बटलर और मॉर्गन के ट्वीट की सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी थी।
 

विज्ञापन
Eoin Morgan and Jos Buttler under investigation for alleged tweets- report
इयोन मॉर्गन, जोस बटलर - फोटो : social media

विस्तार

भारतीयों का मजाक उड़ाने वाली कथित नस्लीय टिप्पणियों के लिए इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) अपनी राष्ट्रीय टीम के सीमित ओवरों के कप्तान इयोन मॉर्गन और विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर की जांच कर रहा है। ईसीबी ने 'प्रासंगिक और उचित कार्रवाई' का वादा करते हुए कहा कि प्रत्येक मामले में व्यक्तिगत आधार पर विचार किया जाएगा। बटलर और मॉर्गन ने इन पोस्ट में भारतीयों का मजाक उड़ाने के लिए 'सर' का उपयोग किया है। ओली रॉबिन्सन को 2012-13 में आपत्तिजनक ट्वीट के लिए निलंबित किए जाने के बाद बटलर और मॉर्गन के ट्वीट की सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी थी।

विज्ञापन


टेलीग्राफ.सीओ.यूक की रिपोर्ट के अनुसार, 'बटलर के संदेश (मैसेज) का स्क्रीनशॉट भी साझा किया गया है, जिसमें उन्होंने कहा है, 'मैं सर नंबर एक को हमेशा यही जवाब देता हूं, मेरे जैसा, आप जैसा, मेरे जैसा।' मोर्गन ने बटलर को टैग करके एक संदेश में लिखा, 'सर आप मेरे पसंदीदा बल्लेबाज हो।' बटलर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं जबकि मोर्गन कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान हैं।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है, 'इन ट्वीट के सटीक संदर्भ पर हालांकि सवालिया निशान लगा है लेकिन ये ऐसे समय में लिखे गए जबकि बटलर और मॉर्गन इंग्लैंड के स्थापित खिलाड़ी बन चुके थे और ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया में ऐसी आपत्तिजनक बातें की।' ईसीबी ने कहा कि इस मामले से उचित तरीके से निबटा जाएगा। ईसीबी प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा, 'हमें पिछले सप्ताह आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर सतर्क किया गया था, इसलिए अन्य खिलाड़ियों के पुराने सोशल मीडिया पोस्ट पर भी सार्वजनिक रूप से सवाल उठाये गए हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

हमारे खेल में भेदभाव के लिए कोई जगह नहीं - ईसीबी

उन्होंने कहा, 'हमारे खेल में भेदभाव के लिए कोई जगह नहीं है और जहां आवश्यक हो, हम प्रासंगिक और उचित कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।' प्रवक्ता ने कहा, ''सभी मामलों में तमाम तथ्यों को ध्यान में रखते हुए व्यक्तिगत आधार पर विचार किया जाएगा। हम इस बारे में आगे टिप्पणी करने से पहले ईसीबी बोर्ड के साथ मामलों का आकलन करेंगे।'

तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का 2010 का समलैंगिकता से जुड़ा एक ट्वीट भी सामना आया है। एंडरसन ने ब्रिटिश मीडिया से कहा, 'मेरे लिये यह 10—11 साल पुरानी बात है और निश्चित तौर पर मैं एक व्यक्ति के रूप में बदल गया हूं। मुझे लगता है कि यही मुश्किल है। चीजें बदलती हैं, आप गलतियां करते हैं।' न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेलने पर एंडरसन इंग्लैंड की तरफ से सर्वाधिक टेस्ट खेलने वाले क्रिकेटर बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि टीम इस तरह के मामलों को लेकर चिंतित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed