{"_id":"5f36d1b48ebc3e3cf76a423b","slug":"engvspak-mohammad-rizwan-frustrates-england-with-fine-fifty-on-rain-curtailed-day-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"ENGvsPAK: रिजवान का अर्धशतक, दूसरे दिन का खेल खत्म, पाकिस्तान का स्कोर 223\/9 ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENGvsPAK: रिजवान का अर्धशतक, दूसरे दिन का खेल खत्म, पाकिस्तान का स्कोर 223/9
Fri, 14 Aug 2020 11:32 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 14 Aug 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मद रिजवान
- फोटो : social media
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच साउथहैंपटन के रोज बाउल स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने 86 ओवर्स में नौ विकेट के नुकसान पर 223 रन बना लिए हैं। मोहम्मद रिजवान 60 और नसीम शाह एक रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (47) के आउट होने के समय लगा कि पाकिस्तान की पारी दो सौ रन के भीतर ही सिमट जाएगी। बाबर को स्टुअर्ट ब्रॉड ने पवेलियन भेजा। उस समय स्कोर छह विकेट पर 158 रन था और 18 रन के भीतर दो और विकेट गिर गए। यासिर शाह (पांच) को जिम्मी एंडरसन ने विकेट के पीछे जोस बटलर के हाथों कैच कराया। वहीं शाहीन शाह अफरीदी (0) खाता खोले बिना ही डोम सिबले के सटीक थ्रो पर रन आउट हो गए।
विज्ञापन
एंडरसन ने 48 रन देकर तीन विकेट चटकाए। इसके अलावा ब्रॉड ने 56 रन देकर तीन विकेट झटके। इससे पहले बारिश से पड़े खलल के बीच पाकिस्तान ने लंच तक कोई विकेट गंवाए बिना 29 रन जोड़ लिए थे। बारिश के कारण खेल 90 मिनट देर से शुरू हुआ। दूसरे दिन का खेल पाकिस्तान ने 126/5 से आगे खेलना शुरू किया।
विज्ञापन
बता दें कि तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड 1-0 से आगे हैं। पहले मैच में मेजबान इंग्लैंड ने पाकिस्तान को तीन विकेट से हराया था। इंग्लैंड इस मैच के जरिए 10 साल बाद पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के इरादे से उतरा है।