फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENGvPAK: Zak Crawley scores double century, Becomes The 3rd Youngest Englishman

तिहरे शतक से चूके जैक क्राउली, 40 साल बाद हुआ ये कमाल, लगाया रिकॉर्ड्स का अंबार

Sun, 23 Aug 2020 07:29 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 23 Aug 2020 07:29 AM IST
विज्ञापन
ENGvPAK: Zak Crawley scores double century, Becomes The 3rd Youngest Englishman
जैक क्राउली - फोटो : सोशल मीडिया

अनजान बल्लेबाज जैक क्राउली, जिनके नाम इस मैच से पहले एक भी शतक नहीं था, पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट में अपना नाम इंग्लैंड क्रिकेट इतिहास के स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज करवा चुके हैं। क्राउली ने कामचलाऊ स्पिनर अशद शाफिक की गेंद पर स्टंप आउट होने से पहले 393 गेंद की अपनी पारी में 34 चौकों और एक छक्के की मदद से 267 रन बनाए। वह तिहरा शतक लगाने से चूक गए।

विज्ञापन

 

  • अपना आठवां टेस्ट खेल रहे क्राउली ने करियर में पहली बार 100 रन के आंकड़े को छुआ और इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक व्यक्तिगत पारी के मामले में शीर्ष 10 में शामिल हो गए, उन्होंने ज्योफ्री बॉयकॉट, मौजूदा कप्तान जो रूट और बेन स्टोक्स जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा।
    विज्ञापन

     
  • जैक ने टेस्ट करियर की 12वीं पारी में दोहरा शतक जमाया है। इंग्लैंड की ओर से सबसे कम पारियों में यह कामयाबी हासिल करने वाले वह बिल इद्रिच के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गए, उनसे आगे टिप फोस्टी (पहली पारी), डेविड लॉयड (दूसरी पारी) और लेन हटन (9 पारियों में) हैं।
    विज्ञापन
    विज्ञापन

     
  • 22 वर्ष 201 दिन की उम्र में दोहरा शतक जड़ जैक क्राउली, टेस्ट क्रिकेट में डबल सेंचुरी मारने वाले इंग्लैंड के तीसरे सबसे युवा बल्लेबाज भी बने, उनसे पहले 1979 में डेविड गॉवर ने 22 वर्ष 103 दिन की उम्र में भारत के खिलाफ एजबेस्टन में दोहरा शतक बनाया था। लेन हटन सबसे युवा (22 वर्ष और 60 दिन vs ऑस्ट्रेलिया, 1938, 364 रन) दोहरे शतकधारी अंग्रेज हैं।
     
  • क्राउली ने जोस बटलर (नाबाद 140 रन) के साथ पांचवें विकेट के लिए 359 रन की साझेदारी की जो इंग्लैंड की ओर से पांचवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। इन दोनों ने कीथ फ्लेचर और टोनी ग्रेग को पीछे छोड़ा जिन्होंने फरवरी 1973 में भारत के खिलाफ मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में 254 रन की साझेदारी की थी। यह इंग्लैंड की ओर से किसी भी विकेट की छठी सबसे बड़ी साझेदारी भी है।


क्राउली और बटलर कल लंच के बाद एक साथ बल्लेबाजी करने आए थे जब इंग्लैंड की टीम 127 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद संकट में थी। क्राउली ने नसीम शाह की गेंद पर चौके के साथ 331 गेंद में दोहरा शतक पूरा किया। वह आज 171 रन से आगे खेलने उतरे।



इंग्लैंड ने दूसरे दिन की शुरुआत चार विकेट पर 332 रन से की। टीम तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से आगे चल रही है और उसकी नजरें पाकिस्तान के खिलाफ पिछले 10 साल में पहली टेस्ट श्रृंखला जीतने पर टिकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed