फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENGvPAK: Zak Crawley hits maiden century as England cricket end Day one at 332/4

ENGvPAK: क्राउली दोहरे शतक के करीब, पहले दिन इंग्लैंड का स्कोर 4/332

Sat, 22 Aug 2020 12:46 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 22 Aug 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
ENGvPAK: Zak Crawley hits maiden century as England cricket end Day one at 332/4
जैक क्राउली - फोटो : सोशल मीडिया

युवा बल्लेबाज जैक क्राउली के बड़े शतक और जोस बटलर के साथ उनकी शतकीय साझेदारी की मदद से इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन शुक्रवार को यहां अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 332 रन बनाए।

विज्ञापन


बाईस वर्षीय क्राउली ने पांचवें ओवर में क्रीज पर कदम रखा और इसके बाद शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश करके अपने करियर का पहला शतक जमाया। वह अभी 171 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने बटलर (नाबाद 87) के साथ पांचवें विकेट के लिये 205 रन की अटूट साझेदारी की है।
विज्ञापन


क्राउली और बटलर ने ऐसे समय में जिम्मेदारी संभाली जबकि इंग्लैंड का स्कोर चार विकेट पर 127 रन था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरे इंग्लैंड ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों रोरी बर्न्स (छह) और डॉम सिब्ली (22) के विकेट पहले सत्र में गंवा दिए। कप्तान जो रूट (29) और ओली पोप (तीन) दूसरे सत्र में पवेलियन लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के गेंदबाज तीसरे सत्र में विकेट के लिए तरसते रहे। उसने 80 ओवर के तुरंत बाद नई गेंद भी ली, लेकिन उससे क्राउली और बटलर की एकाग्रता पर असर नहीं पड़ा। पाकिस्तान की तरफ से यासिर शाह ने दो जबकि शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह ने एक एक विकेट लिया है।

अपना आठवां टेस्ट मैच खेल रहे क्राउली का पिछला सर्वश्रेष्ठ स्कोर 76 रन था जो उन्होंने पिछले महीने इसी मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था। उन्होंने चाय के विश्राम के बाद 97 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई और जल्द ही मोहम्मद अब्बास की गेंद पर दो रन लेकर अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया, उन्होंने अब तक अपनी पारी में 19 चौके लगाए हैं।

पहले टेस्ट में इंग्लैंड की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले बटलर ने उनका अच्छा साथ दिया। इस विकेटकीपर बल्लेबाज की पारी में नौ चौके और दो छक्के शामिल हैं। इससे पहले सुबह शाहीन अफरीदी ने पांचवें ओवर में बर्न्स को इस श्रृंखला में तीसरी बार पवेलियन भेजा। उनकी गेंद बाएं हाथ के बल्लेबाज के बल्ले को चूमती हुई स्लिप में शान मसूद के पास पहुंची जिन्होंने जमीन से चिपकता हुआ कैच लिया।

सिब्ली ने अच्छी शुरुआत की और लेग स्पिनर यासिर शाह के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाने की कोशिश की, लेकिन इसी प्रयास में वह पगबाधा आउट हो गए। बल्लेबाज ने डीआरएस का सहारा भी लिया, लेकिन रीप्ले से साफ हो गया कि गेंद मिडिल स्टंप पर लग रही थी।

रूट लंबी पारी खेलने की स्थिति में दिख रहे थे, लेकिन नसीम शाह की खुरदुरे स्थान पर पिच होने के बाद तेजी से बाहर जाती गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान के दस्तानों में चली गयी। यासिर ने नए बल्लेबाज पोप को बोल्ड करके पाकिस्तान को जल्द ही चौथी सफलता भी दिलाकर स्कोर चार विकेट पर 127 रन कर दिया।


इंग्लैंड तीन मैचों की श्रृंखला में अभी 1-0 से आगे चल रहा है। उसने ऑलराउंडर सैम करन की जगह तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को अंतिम एकादश में रखा है। पाकिस्तान ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed