{"_id":"5f41c8876940362e925260a9","slug":"engvpak-3rd-test-day-2-magnificent-crawley-buttler-and-anderson-leave-visitors-on-the-ropes","type":"story","status":"publish","title_hn":"ENGvPAK: क्राउली-बटलर की बल्लेबाजी के बाद, एंडरसन ने पाकिस्तानी शीर्ष क्रम को झकझोरा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENGvPAK: क्राउली-बटलर की बल्लेबाजी के बाद, एंडरसन ने पाकिस्तानी शीर्ष क्रम को झकझोरा
Sun, 23 Aug 2020 07:08 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 23 Aug 2020 07:08 AM IST
विज्ञापन
EngvsPAK
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैक क्राउली के दोहरे शतक (267) और विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (152) के करियर की दूसरी शतकीय पारी के साथ इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट में आठ विकेट पर 583 रन बनाकर पहली पारी घोषित कर दी। सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही पाकिस्तान टीम की सीरीज बराबरी की उम्मीदें ध्वस्त होती नजर आ रही हैं। पाकिस्तान ने दूसरे दिन खेल खत्म होने तक तीन विकेट पर 24 रन बनाए हैं। ओपनर शान मसूद (04), आबिद अली (01) और बाबर आजम (11) पवेलियन लौट चुके हैं। मेहमान टीम अभी 559 रन पीछे हैं। तीनों विकेट एंडरसन ने लिए।
विज्ञापन
359 रन की रिकॉर्ड साझेदारी
क्राउली और बटलर के बीच पांचवें विकेट पर 359 रन की साझेदारी हुई। यह इंग्लैंड के लिए पांचवें विकेट पर रिकॉर्ड और संयुक्त छठी श्रेष्ठ साझेदारी है। क्राउली की मैराथन पारी का अंत स्पिनर असद शफीक ने स्टंप आउट कर किया। उन्होंने बेहतरीन शॉटों का प्रदर्शन किया। क्राउली और बटलर शुक्रवार को लंच के बाद एक साथ बल्लेबाजी करने आए जब इंग्लैंड की टीम 127 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद संकट में थी।
विज्ञापन
बायकाट-रूट को पीछे छोड़ा
अपना आठवां टेस्ट खेल रहे 22 साल के क्राउली उच्चतम व्यक्तिगत पारी खेलने में इंग्लैंड के दस बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं। उन्होंने ज्योफ्री बायकाट(246*), जो रूट (254) और बेन स्टोक्स (258) को पीछे छोड़ दिया है। उनकी 393 गेंदों की पारी में 34 चौके और एक छक्का शामिल था।
विज्ञापन
बटलर का दूसरा शतक
बटलर का यह व्यक्तिगत श्रेष्ठ पारी है। इससे पहले उनका श्रेष्ठ स्कोर 106 रन था, जो उन्होंने भारत के खिलाफ 2018 में नाटिंघम में लगाया था। बटलर ने सुबह के सत्र में दो बार बारिश के खलल के बीच शतक पूरा किया। इंग्लैंड ने दिन की शुरुआत चार विकेट पर 332 रन से की। इंग्लैंड टीम की निगाह पाकिस्तान के खिलाफ पिछले 10 साल में पहली टेस्ट सीरीज जीतने पर टिकी है।
रैफरल ने पूरा कराया शतक
बटलर जब 99 रन बनाकर खेल रहे थे तब मोहम्मद अब्बास की गेंद पर अंपायर ने उन्हें विकेटकीपर रिजवान के हाथों कैच करार दिया लेकिन इस बल्लेबाज ने तुरंत रैफरल का सहारा लिया और तीसरे अंपायर ने बल्लेबाज को नॉटआउट घोषित किया। रिप्ले में दिखा कि गेंद और बल्ले के बीच संपर्क नहीं हुआ है और आवाज बल्ले के पैड से टकराने पर आई थी। बटलर ने एक गेंद बाद आफ साइड पर बैकफुट ड्राइव से तीन रन बटोरकर शतक पूरा किया।