{"_id":"5b6ef1204f1c1ba23e8b66be","slug":"engvind-virat-kohli-would-have-been-in-my-team-says-clive-lloyd","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्लाइव लॉयड ने विराट के बारे में दिया बड़ा बयान, बोले- वह मेरी टीम में भी जगह बना लेते","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्लाइव लॉयड ने विराट के बारे में दिया बड़ा बयान, बोले- वह मेरी टीम में भी जगह बना लेते
Sat, 11 Aug 2018 09:06 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 11 Aug 2018 09:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय कप्तान विराट कोहली के फैंस दुनियाभर में फैले हैं। इनमें कई पूर्व खिलाड़ी भी शामिल हैं। दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान और वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्लाइव लॉयड ने भी इस भारतीय कप्तान की जमकर तारीफ की।
2 of 4
वेस्टइंडीज को 1975 और 1979 में अपने नेतृत्व में विश्व कप दिलाने वाले लॉयड ने कहा कि विराट उनकी अपराजेय टीम में भी जगह बना लेते। कोहली पिछले दिनों आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज बने थे। वेस्टइंडीज के एक अन्य महान क्रिकेटर विव रिचर्ड्स ने कहा था कि विराट उन्हें अपनी बल्लेबाजी की याद दिलाते हैं।
3 of 4
लॉयड ने एक मीडिया संस्थान से बात बातचीत में कहा कि, ‘मैं क्रिकेटरों के बीच तुलना करने के पक्ष में नहीं रहता हूं, लेकिन कोहली एक शानदार बल्लेबाज हैं। वे अपने देश के लिए शानदार काम कर रहे हैं और यदि मुझसे पूछा जाए तो वे मेरी टीम में जगह बना लेते।‘ कोहली इस वक्त इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत की कमान संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विराट ने बर्मिंघम में खेले गए पहले टेस्ट में शतक भी लगाया था इसके बावजूद भारत को 31 रनों से हार मिली थी। लॉयड ने कहा, 'मेरी राय है कि कप्तान के रूप में अभी कोहली को काफी कुछ सीखना है। इतनी जल्दी उनकी नेतृत्व क्षमता पर राय प्रकट करना ठीक नहीं है। वे आक्रामक हैं और उन्होंने अच्छे गुण दिखाए हैं, लेकिन अभी उनका आंकलन करना जल्दबाजी होगी'।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।