{"_id":"5b664a3b4f1c1bed5e8b72cd","slug":"engvind-english-captain-joe-root-is-proud-of-his-team-and-praised-young-sam-curran","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के खिलाफ जीत के बाद इंग्लिश कप्तान रूट को टीम पर गर्व, सैम करन के हुए मुरीद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत के खिलाफ जीत के बाद इंग्लिश कप्तान रूट को टीम पर गर्व, सैम करन के हुए मुरीद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 05 Aug 2018 06:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोमांचक पहले टेस्ट में टीम इंडिया को 31 रन से मात देने के बाद इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स का आत्मविश्वास सातवें आसमना पर है। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने मैच के बाद कहा कि भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला का पहला मैच उतार-चढाव से भरा रहा जो क्रिकेट पारंपरिक प्रारूप के लिए अच्छा है और इसके आलोचकों को भी इस मैच का पुन:प्रसारण देखना चाहिए।
विज्ञापन
एजबेस्टन में खेला गया यह मैच इंग्लैंड का 1000वां टेस्ट मैच था। जिसमें टीम ने 194 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए 31 रन से जीत दर्ज की। रूट ने कहा, 'यह टेस्ट क्रिकेट का शानदार प्रचार है। जो इसे नीरस मानते है उन्हें इसको फिर से देखना चाहिये। क्या मैच था!'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है हमने ऐसा ही किया। मुझे इस दल पर फख्र है। इसने श्रृंखला को लेकर उत्सुक्ता और बढ़ा दी है, लार्ड्स टेस्ट का इंतजार है।'
विज्ञापन
रूट ने अश्विन की तरह ही बल्लेबाजों का बचाव किया करते हुए कहा कि हालात तेज गेंदबाजों के मुफीद थे और दोनों टीम ने इसका फायदा उठाया। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड की टीम ने इस मैच में कई गलतियां की लेकिन जीत का जज्बा कभी कम नहीं हुआ।
रूट ने युवा ऑलराउंडर सैम करन की तारीफ की, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि लॉर्ड्स में होने वाले अगले मैच से पहले टीम चुनते समय वह भावुक होकर निर्णय नहीं लेंगे। उन्होंने कहा, 'करन में बहुत क्षमता है. वह एक उभरते हुए प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। अभी भावुक होकर निर्णय लेना आसान है लेकिन हम बाहर बैठकर लॉर्ड्स की पिच के मुताबिक निर्णय लेने की आवश्यकता है।' रूट ने इस मैच की पहली पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी की और 80 रनों का योगदान दिया। हालांकि, दूसरी पारी में वह केवल 14 रन ही बना सके।