फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   English Headline/URL : MP Samwad 2025 Bhopal Ex Cricketer Murali Kartik take on squad Strength and view on Ind

Amar Ujala Samwad: बुमराह के अलावा अन्य गेंदबाज क्यों नहीं कर पा रहे प्रदर्शन? मुरली कार्तिक ने रखी राय

Thu, 26 Jun 2025 03:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 26 Jun 2025 03:17 PM IST
सार

भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर मुरली कार्तिक ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चल रहे अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज पर अपनी राय रखी।

विज्ञापन
English Headline/URL : MP Samwad 2025 Bhopal Ex Cricketer Murali Kartik take on squad Strength and view on Ind
अमर उजाला संवाद - फोटो : अमर उजाला
loader

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर मुरली कार्तिक ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चल रहे अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में शिरकत की और रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद भारतीय टीम के प्रदर्शन पर अपनी राय रखी। उन्होंने इस बारे में बताया कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के अलावा अन्य भारतीय गेंदबाज इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में प्रदर्शन क्यों नहीं कर सके। 
विज्ञापन

रोहित-कोहली के संन्यास पर दिया बयान 
मुरली से पूछा गया कि ऐसा संवाद चल रहा था कि अब इस नई भारतीय टीम में वो दम नहीं है..विराट रोहित के बिना मजा नहीं आ रहा है। क्या इंडियन क्रिकेट को देखने में मजा आएगा? क्या फिर से टीम इंडिया दम दिखा पाएगी? इस पर कार्तिक ने कहा, हम स्पोर्ट्स को लेकर काफी भावुक हैं। खासतौर पर क्रिकेट में। हम चाहते हैं कि भारत हमेशा जीता, हार नहीं सकते। क्योंकि दूसरी टीम तो खेलने ही नहीं आती है। दूसरी बात ये है कि आपने कहा विराट रोहित नहीं है। आप इतिहास निकालें भारतीय क्रिकेट का बहुत बड़े बड़े दिग्गज बने और जब उन्होंने छोड़ा तो वो कहते हैं न कि उनकी जगह की भरपाई करना आसान नहीं होता। पर कोई न कोई खरा उतरा है। आप अनिल कुंबले या हरभजन को ले लीजिए तो उसके बाद अश्विन और जडेजा आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्तिक बोले- इंग्लैंड में खेलना आसान नहीं 
उन्होंने कहा, आप सचिन और द्रविड़ की बात ले लीजिए तो उसके बाद विराट कोहली जैसा बड़ा प्लेयर मिला। उन्हें देखकर लगा था कि वो सचिन के 100 शतकों के रिकॉर्ड को भी पार कर लेंगे। अब आप शुभमन गिल और उनकी टीम की बात कर रहे हैं। आप कभी एराज को कंपेयर न करें। मैं खुद को बिशन सिंह बेदी या प्रसन्ना से कंपेयर नहीं कर सकता क्योंकि वो काफी ऊपर थे। आगे चलकर किसी को भी कुंबले या हरभजन से कंपेयर नहीं करना चाहिए, क्योंकि वो अलग वक्त दौर था, अलग खेल था और अलग सोच था। ये मॉडर्न टीम जो है, सबसे पहली बात सबको खुश करना मुश्किल है। हर कोई कुछ न कुछ कहेगा। कोई कहेगा श्रेयस अय्यर नहीं है। अरे शमी फिट थे ...इनको लेना चाहिए था.. उनको लेना चाहिए था। सबको खुश नहीं रख सकते। हमें थोड़ा संयम से काम लेना होगा। कई खिलाड़ी अभी अभी आए हैं। इंग्लैंड खेलने के लिए आसान नहीं है। आपको एडजस्ट करने में समय लगेगा। एक दो बार वहां का दौरा करेंगे फिर आप कुछ अच्छा करेंगे। ये खिलाड़ी काफी टैलेंटेड हैं। इन्हें वक्त देना पड़ेगा। पहला टेस्ट हम हार गए जो हमें नहीं हारना चाहिए था। हमें उन पर विश्वास करना होगा।
विज्ञापन

भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन से हैरान कार्तिक
भारत को हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा था। भारत ने इंग्लैंड के सामने 371 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन इंग्लैंड ने आसानी से इसे हासिल कर लिया था। कार्तिक से पूछा गया कि बुमराह के अलावा कोई बेहतर तेज गेंदबाज क्यों नहीं है? इस पर इस पूर्व स्पिनर ने कहा, जब मैं मैच देख रहा था तो बाल खींचने की कोशिश कर रहा था। मैं खुद आश्चर्य था कि बुमराह के अलावा हम क्यों नहीं कर पा रहे। यही चीज ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी देखने मिली थी। सब गेंदबाज अच्छे हैं, इन सभी गेंदबाजों ने बेहतर प्रदर्शन किया है तभी टीम में आए हैं, लेकिन प्रदर्शन क्यों नहीं कर पा रहे ये एक बड़ा सवाल है। इसका जवाब वही लोग दे पाएंगे यहां बैठकर मैं नहीं दे पाऊंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed