फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Englands Leicester Cricket Ground Set To Be Named After Former Indian Captain Sunil Gavaskar

Sunil Gavaskar: सुनील गावस्कर को आज बड़ा सम्मान, पहली बार भारतीय खिलाड़ी के नाम पर इंग्लैंड में होगा स्टेडियम

Sat, 23 Jul 2022 05:50 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: रोहित राज Updated Sat, 23 Jul 2022 05:50 AM IST
सार

अमेरिका के कैंटकी में एक मैदान का नाम 'सुनील गावस्कर फील्ड' है। वहीं, तंजानिया के जांसीबार में 'सुनील गावस्कर क्रिकेट स्टेडियम' तैयार हो रहा है। अब इंग्लैंड में गावस्कर को यह सम्मान मिला है। 

विज्ञापन
Englands Leicester Cricket Ground Set To Be Named After Former Indian Captain Sunil Gavaskar
सुनील गावस्कर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड में भारतीय क्रिकेट को एक बड़ा सम्मान मिला है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर के नाम पर इंग्लैंड के स्टेडियम का नाम रखा जाएगा। लीसेस्टर क्रिकेट ग्राउंड का नाम शनिवार (23 जुलाई) को बदला जाएगा। ऐसा पहली बार हो रहा है कि इंग्लैंड में किसी स्टेडियम का नाम भारतीय क्रिकेटर के नाम पर रखा जा रहा हो।
विज्ञापन


अमेरिका के कैंटकी में एक मैदान का नाम 'सुनील गावस्कर फील्ड' है। वहीं, तंजानिया के जांसीबार में 'सुनील गावस्कर क्रिकेट स्टेडियम' तैयार हो रहा है। अब इंग्लैंड में गावस्कर को यह सम्मान मिला है। लीसेस्टर क्रिकेट ग्राउंड के नाम को बदलने की मुहिम भारतीय मूल के सांसद रहे कीथ वाज ने शुरू की थी। उन्होंने लंबे समय तक लीसेस्टर का प्रतिनिधित्व किया था।
विज्ञापन


इस सम्मान को लेकर गावस्कर ने कहा, ''मैं काफी खुश हूं और सम्मानित महसूस कर रहा हूं, क्योंकि लीसेस्टर में एक मैदान का नाम मेरे नाम पर किया जा रहा है। लीसेस्टर में खेल को लेकर जबरदस्त समर्थन है। यह मेरे लिए वास्तव में एक बड़ा सम्मान है।'' वहीं, कीथ वाज ने कहा, ''वह सम्मानित और रोमांचित महसूस कर रहे हैं। गावस्कर दुनिया के महान क्रिकेटरों में से एक हैं। वह सिर्फ लिटिल मास्टर ही नहीं, बल्कि इस खेल के ग्रेट मास्टर भी हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन


गावस्कर टेस्ट क्रिकेट में सबसे पहले 10 हजार रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी थे। उन्होंने लंबे समय तक टेस्ट में सर्वाधिक शतक का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर रखा था। उनके रिकॉर्ड को सचिन तेंदुलकर ने तोड़ा था। गावस्कर ने भारत के लिए कुल 125 टेस्ट मैच में 34 शतक लगाए। इस दौरान उनके बल्ले से 10122 रन निकले। टेस्ट में उनका औसत 51.12 का रहा। 108 वनडे में गावस्कर ने 3092 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed