फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   england wraps up 3rd Test, turns series around to lead South Africa 2-1 at Port Elizabeth

विदेशी सरजमीं पर इंग्लैंड की 150वीं टेस्ट जीत, बरकरार रखा 20 साल का ये पुराना रिकॉर्ड

Mon, 20 Jan 2020 05:40 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 20 Jan 2020 05:40 PM IST
विज्ञापन
england wraps up 3rd Test, turns series around to lead South Africa 2-1 at Port Elizabeth
इंग्लैंड टीम - फोटो : सोशल मीडिया

इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे क्रिकेट टेस्ट के पांचवें दिन पारी और 53 रन से हराकर चार मैचों की सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त बना ली। दक्षिण अफ्रीका के लिए केशव महाराज (71) और डेन पीटरसन (39*) ने आखिरी विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी की। 

विज्ञापन


इंग्लैंड ने नौ विकेट पर 499 रन बनाकर पारी घोषित की जिसके बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम की पहली पारी 209 और दूसरी पारी 237 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड की टीम का ये विदेशी धरती पर 500वां टेस्ट मैच था, जिसमें से 150वें टेस्ट मैच में टीम ने जीत हासिल की है।
विज्ञापन


सैम करन ने मिड ऑन से सीधे थ्रो करके इस साझेदारी को तोड़ा और दक्षिण अफ्रीका को 237 रन पर आउट किया। महाराज और पीटरसन के बीच पार्टनरशिप दक्षिण अफ्रीका के लिए सर्वश्रेष्ठ साझेदारी हुई जबकि बाकी बल्लेबाज चल नहीं सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी चार विकेट के लिए 135 रन जोड़े। यह पिछले आठ टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका की सातवीं हार थी। वह एकमात्र टेस्ट इंग्लैंड के खिलाफ जीता था जब टीम प्रबंधन ने टीम में काफी बदलाव किए थे। इंग्लैंड के लिए पहली पारी में 135 रन की नाबाद पारी खेलने वाले ओली पोप को मैन ऑफ द मैच बने।

सेंचुरियन में पहला टेस्ट हारने के बाद इंग्लैंड ने केपटाउन टेस्ट 189 रन से जीता और यहां पूरे मैच में दबदबा बनाए रखा। ओली पोप के शतक के बाद ऑफ स्पिनर डोम बेस ने पहली पारी में पांच विकेट चटकाए। दक्षिण अफ्रीका में इंग्लैंड का टेस्ट सीरीज में अपराजेय अभियान बरकरार रहा जो 1999-2000 से चला आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed