{"_id":"6172870ae3c451214d38ce11","slug":"england-world-cup-winning-captain-eoin-morgan-uncertain-if-he-will-play-2023-odi-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"बयान: 2023 विश्व कप में मॉर्गन के खेलने पर अजमंजस, कप्तान ने खुद बताई वजह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बयान: 2023 विश्व कप में मॉर्गन के खेलने पर अजमंजस, कप्तान ने खुद बताई वजह
Fri, 22 Oct 2021 03:10 PM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Fri, 22 Oct 2021 03:10 PM IST
सार
इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने कहा कि 2023 विश्व कप में उनके खेलने पर संशय है। मॉर्गन इस समय इंग्लैंड के सीमित ओवरों के कप्तान हैं। उन्होंने साल 2019 में अपनी कप्तानी में इंग्लैंड को पहली बार विश्व कप जिताया था।
विज्ञापन
इयोन मॉर्गन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
साल 2019 में इंग्लैंड के विश्व विजेता बनाने वाले कप्तान इयोन मॉर्गन ने उम्मीद जताई है कि वह अगले साल खेले जाने वाले टी-20 विश्व कप में खेलते नजर आएंगे। लेकिन इस बात को लेकर अनिश्चित हैं कि वह साल 2023 में भारत में खेले जाने वाले 50 ओवर के विश्व कप में खेलेंगे। 2023 में इंग्लैंड को अपने खिताब की रक्षा करनी है।
विज्ञापन
टी-20 विश्व कप में संभाल रहे टीम की कमान
इयोन मॉर्गन संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले जाने वाले टी-20 विश्व कप में इंग्लैंड की टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। इस विश्व कप में इंग्लैंड अपना पहला मैच मौजूदा चैंपियन वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी। दोनों टीमों के दरम्यान यह मुकबला अबूू धाबी में 23 अक्तूबर (शनिवार) को खेला जाएगा।
विज्ञापन
टी-20 कप का आयोजन अगले साल
साल 2022 में टी-20 विश्व कप के आठवें संस्करण का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में किया जाएगा। उसके बाद 50 ओवर का विश्व कप खेला जाएगा। जिसकी मेजबानी भारत करेगा। इससे पहले टी-2021 विश्व कप भी भारत में होना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के चलते बीसीसीआई ने इसे संयुक्त अरब अमीरात और ओमान स्थानांतरित कर दिया।
विज्ञापन
मॉर्गन का बयान
गुरुवार को बीसीसी से बात करते हुए इयोन मॉर्गन ने कहा, मैं निश्चित रूप से इस बार अगले साल खुद को खेलते हुए देखता हूं, उम्मीद है कि एक और टी 20 विश्व कप में वास्तव में मेरी एक दमदार भूमिका होगी, यह उम्मीद मैंने खुद से रखी है। उन्होंने आगे कहा, मैं दो विश्व कप में खेलने के बारे में निश्चिंत नहीं हूं, जाहिर है, परिणाम निर्धारित करते हैं कि आप कितना अच्छा करते हैं और आपको कितनी बार मौका दिया जाता है। लेकिन निश्चित रूप से, मेरी भूख और दृढ़ संकल्प हमेशा की तरह मजबूत है।