फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England Women cricket team won by 8 wickets against australia women cricket

T20 Tri Series: इंग्लैंड ने कंगारुओं को दी 8 विकेट से करारी मात, सीवर-बीमोंट ने खेली शानदार पारी

Fri, 23 Mar 2018 09:12 PM IST
T-20 women Tri Series: इंग्लैंड ने कंगारुओं को दी 8 विकेट से करारी मात
T-20 women Tri Series: इंग्लैंड ने कंगारुओं को दी 8 विकेट से करारी मात Updated Fri, 23 Mar 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
England Women cricket team won by 8 wickets against australia women cricket
नताली सीवर

नताली सीवर (68*) और टैमी बीमोंट (58*) की शानदारी पारी की बदौलत इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को मुंबई में खेले गए इंडिया ट्राई नेशन टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से करारी मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को जीत के लिए 150 रन का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में इंग्लेंड ने 18 गेंद शेष रहते ही 150 रन बनाकर मैच जीत लिया। नताली सीवर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन


इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवर में 149 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया को मूनी (4) के रूप में पहला झटका दिया। इसके बाद एलिसा हैली भी जल्दी आउट हो गईं। उन्होंने 23 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 31 रनों की पारी खेली। इसके अलावा गार्डनर 16 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 28 रन बनाए। वहीं, हैंस ने 45 गेंदों पर 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 65 रन की शानदार पारी खेली और स्कोर को 149 रनों तक पहुंचाया। इंग्लैंड की तरफ से जेनी गन ने 3 और सीवर ने 2 विकेट चटकाए।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज बी. स्मिथ महज 1 रन बनाकर आउट हुईं। 34 रन के स्कोर पर टीम का दो विकेट गिर चुका था। इसके बाद  सीवर और बीमोंट ने 116 रनों की शानदार साझेदारी करते हुए 17 ओवर में 150 रन बनाकर लक्ष्य की प्राप्ति की और मैच को 8 विकेट से जीतने में कामयाब रही। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्कट और किमिंस ने एक-एक विकेट हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed