फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England withdraws from Pakistan tour after New Zealand returned home due to security alert

पाकिस्तान को दोहरा झटका: न्यूजीलैंड के बाद इंग्लैंड ने भी पाक दौरा रद्द किया, टी-20 विश्व कप से पहले होनी थी सीरीज

Mon, 20 Sep 2021 09:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 20 Sep 2021 09:35 PM IST
सार

पाकिस्तान में सुरक्षा का जायजा लेने के लिए न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने एक ही सुरक्षा टीम से कॉन्ट्रैक्ट किया था। अब ईसीबी के फैसले के बाद एक बार फिर पाकिस्तान में क्रिकेट का भविष्य अंधेरे में दिखाई दे रहा है। 

विज्ञापन
England withdraws from Pakistan tour after New Zealand returned home due to security alert
इंग्लैंड के खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। न्यूजीलैंड टीम के मैच से ठीक पहले अचानक दौरा रद्द करने के बाद अब इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने भी दौरा रद्द कर दिया है। आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले इंग्लैंड को दो टी-20 मैचों के लिए पाकिस्तान जाना था, लेकिन अब यह दौरा रद्द हो गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


 

ईसीबी ने दौरा रद्द करते हुए क्या कहा?

दौरा रद्द करते हुए ईसीबी ने कहा- खिलाड़ियों की मानसिक स्थिति और सुरक्षा इंग्लैंड बोर्ड के लिए सर्वोपरि है। हमें पता है अभी वहां यात्रा करना सुरक्षित नहीं है। इससे टीम को आगे चलकर परेशानी हो सकती है। इससे मानसिक स्थिति पर भी असर पड़ सकता है। पिछले एक साल से कोरोना की वजह से खिलाड़ी वैसे ही परेशान हैं। आगे विश्व कप भी होना है। इसके लिए खिलाड़ियों को फिट रखना हमारी प्राथमिकता है।

ईसीबी ने कहा- हमें पता है कि इस फैसले से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड नाराज होगा, जो पिछले कुछ समय से अपने देश में क्रिकेट की वापसी के काफी मेहनत कर रहे हैं। हम इसके लिए माफी मांगते हैं। उम्मीद है हमारी दोस्ती जारी रहेगी।

पाकिस्तान में सुरक्षा का जायजा लेने के लिए न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने एक ही सुरक्षा टीम से कॉन्ट्रैक्ट किया था। अब ईसीबी के फैसले के बाद एक बार फिर पाकिस्तान में क्रिकेट का भविष्य अंधेरे में दिखाई दे रहा है। 

न्यूजीलैंड ने भी रद्द किया था दौरा

इससे पहले शुक्रवार को न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने वन-डे मैच से ठीक पहले सुरक्षा संबंधी धमकी मिलने के बाद पाकिस्तान दौरे को रद्द करने का फैसला किया था। न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी डेविड वाइट ने बयान जारी कर कहा कि उन्हें जो धमकी मिल रही थी, उसे देखते हुए इस दौरे को जारी रखना संभव नहीं है। 

आगे भी पाकिस्तान में होनी हैं कई सीरीज
गौरतलब है कि वेस्टइंडीज का पाकिस्तान दौरा दिसंबर में निर्धारित है और इसमें तीन वन-डे और इतने ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेली जाएगी।  वहीं, ऑस्ट्रेलिया टीम को अगले साल फरवरी-मार्च में पाकिस्तान दौरे पर दो टेस्ट, तीन वन-डे और इतने ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं। 

न्यूजीलैंड दौरे का रद्द होना पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बहाली के लिए एक बड़ा झटका है। बता दें कि पाकिस्तान सुपर लीग और कुछ देशों के दौरे से पाकिस्तान में कुछ हद तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बहाल हुआ है लेकिन प्रमुख टेस्ट देशों ने लंबे समय से पाकिस्तान का पूरा दौरा नहीं किया है। 

इंग्लैंड टीम पर टीटीपी के हमले की आशंका थी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंग्लिश टीम पर तहरीक-ऐ-तालिबान पाकिस्तान के हमले की आशंका थी। इस संगठन ने पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान में हमले तेज कर दिए हैं। यही संगठन न्यूजीलैंड की टीम पर भी हमला करने की फिराक में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed