फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England win the world cup 2019 final to beat new zealand after a tie in the Super Over, prize money

World Cup 2019 Final: विश्व कप जीतते ही मालामाल हुआ इंग्लैंड, जमकर हुई पैसों की बारिश

Mon, 15 Jul 2019 03:09 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Mon, 15 Jul 2019 03:09 PM IST
विज्ञापन
England win the world cup 2019 final to beat new zealand after a tie in the Super Over, prize money
विश्व कप 2019 विजेता इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया

सांस थाम देने वाले खिताबी मुकाबले के बाद विश्व क्रिकेट को अपना नया चैंपियन मिल ही गया। खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया।

विज्ञापन


रविवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने सुपरओवर में 16 रन बचाते हुए न्यूजीलैंड को हराया। मेजबान इंग्लैंड ने 44 साल के वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार खिताब जीता। ऐसे में आइए जानते हैं वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम और रनर-अप को इनाम के रूप में कितने रुपए मिले।
विज्ञापन


आईसीसी वर्ल्ड कप की चैंपियन टीम को $4 मिलियन यानी तकरीबन 28 करोड़ रुपए मिलेंगे। इसके अलावा रनर-अप को मिलेगा $2 मिलियन (तकरीबन 14 करोड़ रुपए) का इनाम। वहीं सेमीफाइनल में पहुंचने वाली यानि तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को मिलेगा $ 800,000 (यानि तकरीबन 5.5 करोड़ रुपए) का इनाम।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही नॉकआउट में पहुंचने वाली हर टीम को 1-1 लाख डॉलर (70 लाख रुपए) दिए जाएंगे। इसके अलावा लीग चरण में मैच जीतने वाली हर टीम को 40-40 हजार डॉलर (28 लाख रुपए) मिलेंगे

वहीं, आईसीसी की तरफ से वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में हारने वाली टीम को 8-8 लाख डॉलर (5.6 करोड़ रुपए) दिए जाएंगे। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को शिकस्त दी थी, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में मेजबान इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था। 

बता दें कि इससे पहले 2015 में ICC की इनामी राशि $3.75 मिलियन थी जिसे इस बार बढ़ाकर $4 मिलियन कर दिया।

यूं कहे तो दुनिया के बाकी खेलों जैसे टेनिस, फुटबॉल और फॉर्मूला वन की तुलना में वर्ल्ड कप की इनामी राशि कहीं नहीं ठहरती। फीफा वर्ल्ड कप की इनामी राशि 40 करोड़ डॉलर है, जो सभी टीमों के बीच बांटा जाता है। जीतने वाली टीम को करीब 4 करोड़ डॉलर मिलते हैं।

वहीं रनरअप को करीब 3 करोड़ डॉलर। अगर गोल्फ के फेडएक्स कप की बात करें तो इसकी इनामी राशि साढ़े 3 करोड़ डॉलर है, जिसमें जिसमें जीतने वाले को एक करोड़ डॉलर दिए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed