{"_id":"5c39f82abdec22737b7b6c3c","slug":"england-will-start-there-new-year-campaign-from-west-indies","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेस्टइंडीज दौरे से इंग्लैंड करेगा ‘महत्वपूर्ण’ साल का आगाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वेस्टइंडीज दौरे से इंग्लैंड करेगा ‘महत्वपूर्ण’ साल का आगाज
Sat, 12 Jan 2019 07:52 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 12 Jan 2019 07:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड पिछले कुछ वर्षों के अपने क्रिकेट के सबसे महत्वपूर्ण साल की शुरूआत वेस्टइंडीज दौरे से करेगा जहां टीम को तीन टेस्ट और पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला खेलनी है।
विज्ञापन
यह साल इंग्लैंड के लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि वे एकदिवसीय विश्वकप के साथ एशेज की मेजबानी करेंगे। टीम अब तक एक बार भी एकदिवसीय विश्व कप का खिताब जीतने में सफल नहीं रही है।
विज्ञापन
इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम हैरिसन भी मानते हैं कि इंग्लैंड क्रिकेट के लिए यह ‘पीढ़ी में एक बार’ जैसा मौका है।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज दौरे की शुरूआत अगले सप्ताह वेस्टइंडीज बोर्ड एकादश के खिलाफ बारबडोस में अभ्यास मैच से होगी। जो रूट की अगुवाई वाली टेस्ट टीम आईसीसी रैंकिंग में दूसरे पायदान पर है तो वही इयोन मोर्गन के नेतृत्व वाली एकदिवसीय टीम शीर्ष पर है।
वेस्टइंडीज की टीम टेस्ट रैंकिंग में आठवें जबकि एकदिवसीय रैंकिंग में नौवें स्थान पर है। टेस्ट में इंग्लैंड की टीम शानदार लय में है जिसने श्रीलंका में श्रृंखला जीतने के साथ अपने घर में भारत को 4-1 से मत दी थी।
टीम हालांकि वेस्टइंडीज में 1968 के बाद सिर्फ एक बार टेस्ट श्रृंखला में जीत हासिल कर सकी है। माइकल वान की कप्तानी में टीम ने 2004 में 3-0 से श्रृंखला अपने नाम की थी।