फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England will paly test series in england after 17 years know complete test and T20 series Schedule

ENG vs PAK: 17 साल बाद पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज खेलेगा इंग्लैंड, सात टी20 भी होंगे, जानें पूरा शेड्यूल

Mon, 22 Aug 2022 05:38 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 22 Aug 2022 05:38 PM IST
सार

इंग्लैंड ने इससे पहले भी पाकिस्तान का दौरा तय किया था, लेकिन सुरक्षा कारणों की वजह से यह दौरा रद्द कर दिया गया था। अब फिर से इंग्लैंड और पाकिस्तान के क्रिकेट बोर्ड टेस्ट और टी20 सीरीज पर राजी हुए हैं। 
 

विज्ञापन
England will paly test series in england after 17 years know complete test and T20 series Schedule
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बताया है कि सितंबर से दिसंबर के बीच इंग्लैंड की टीम दो बार पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरे में दोनों टीमों के बीच तीन टेस्ट मैच और सात टी20 मैच की सीरीज खेली जाएगी। इंग्लैंड की टीम 17 साल बाद पाकिस्तान में कोई टेस्ट सीरीज खेलेगी। इंग्लैंड सितंबर-अक्टूबर में सात मैचों की टी20 सीरीज पाकिस्तान से खेलेगा और फिर तीन टेस्ट की सीरीज दिसंबर में होगी। इंग्लैंड की टीम टी20 सीरीज के बाद पाकिस्तान से लौटेगी और दिसंबर में फिर से टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी। 
विज्ञापन


टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला रावलपिंडी में एक दिसंबर से खेला जाएगा। इसके बाद मुल्तान में नौ दिसंबर से दूसरा टेस्ट और कराची में 17 दिसंबर से तीसरा टेस्ट मैच शुरू होगा।
विज्ञापन


पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

1-5 दिसंबर - पहला टेस्ट, रावलपिंडी
9-13 दिसंबर - दूसरा टेस्ट, मुल्तान
17-21 दिसंबर - तीसरा टेस्ट, कराची

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का शेड्यूल

20 सितंबर – पहला टी20 मैच, कराची
22 सितंबर – दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय, कराची
23 सितंबर - तीसरा टी20 मैच, कराची
25 सितंबर - चौथा टी20 अंतरराष्ट्रीय, कराची
28 सितंबर - 5वां टी20 मैच, लाहौर
30 सितंबर - छठा टी20, लाहौर
2 अक्टूबर - 7 वां टी 20 आई, लाहौर

पीसीबी के निदेशक जाकिर खान ने कहा “हमें खुशी है कि पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टेस्ट का रोमांच दिसंबर में हमारे घर में लौटेगा। दोनों टीमें आखिरी बार 2005 में पाकिस्तान में खेली थीं और हाल ही में मनोरंजक और रोमांचक क्रिकेट खेल रही हैं। मुझे विश्वास है कि यह सीरीज उन वैश्विक क्रिकेट प्रशंसकों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी जो प्रतिस्पर्धी और रोमांचक मैच देखना और उनका आनंद लेना चाहते हैं।

“पाकिस्तान क्रिकेट प्रशंसकों ने इंग्लैंड के खिलाड़ियों को एक्शन में देखने के लिए लगभग 17 वर्षों तक इंतजार किया है। हालांकि, उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग के हालिया संस्करणों में उनमें से कई को लाइव देखने का आनंद लिया है, अंतरराष्ट्री टेस्ट क्रिकेट वह शिखर है जहां अंतरराष्ट्रीय सितारे और नायक पैदा होते हैं।”

ईसीबी अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्लेयर कॉनर ने कहा “2005 के बाद पहली बार पाकिस्तान में हमारी पुरुष टेस्ट टीम की वापसी एक ऐतिहासिक अवसर होगा। इतने लंबे समय के बाद पाकिस्तान में क्रिकेट प्रेमियों के सामने टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका अहम बात है।

"हम हाल के महीनों में पीसीबी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और उन्होंने जो कुछ भी किया है, उसके लिए मैं उनका आभारी हूं, और हमारे टेस्ट और टी 20 दौरों को रोमांचक बनाने की कोशिश कर रहा हूं।"

तीनों टेस्ट की गिनती आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 में होगी। इंग्लैंड इस समय टेस्ट चैंपियनशिप की तालिका में सातवें और पाकिस्तान पांचवें स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed