फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England vs West Indies: Jofra Archer dropped by England after breach of biosecurity protocols

ENGvWI: जोफ्रा आर्चर ने तोड़ा कोरोना प्रोटोकॉल, इंग्लैंड ने किया दूसरे टेस्ट से बाहर

Thu, 16 Jul 2020 02:04 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 16 Jul 2020 02:04 PM IST
सार

तीन टेस्ट मैचों की इस श्रृंखला से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की भी वापसी हुई। यह कड़े दिशानिर्देशों के बीच जैव सुरक्षित वातावरण में खेली जा रही है। श्रृंखला शुरू होने से पहले वेस्टइंडीज के मुख्य कोच फिल सिमंस अपने ससुर के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिये जैव सुरक्षित वातावरण से बाहर निकले थे, जिस पर उनके क्रिकेट बोर्ड के कुछ सदस्यों ने सवाल उठाये थे। सिमंस, अनुमति लेकर बाहर निकले थे लेकिन तब भी उन्हें बर्खास्त करने की मांग की गई थी।

विज्ञापन
England vs West Indies: Jofra Archer dropped by England after breach of biosecurity protocols
जोफ्रा आर्चर

विस्तार

आज से शुरू होने जा रहे दूसरे टेस्ट से पहले बड़ी खबर सामने आ रही है। इंग्लैंड ने कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वाले जोफ्रा आर्चर को टीम से बाहर कर दिया है। अब जोफ्रा आर्चर को पांच दिन पृथकवास में रहना होगा। इस दौरान उनके दो कोरोना टेस्ट भी होंगे, जिसमें निगेटिव आने के बाद ही वो टीम के साथ दोबारा जुड़ पाएंगे।

विज्ञापन

 
विज्ञापन


इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के मुताबिक आर्चर ने कोरोना वायरस महामारी से बचने के लिए बनाए गए बायो-सिक्योर प्रोटोकॉल को तोड़ा है। आर्चर ने भी अपनी गलती स्वीकार ली है, 'मैंने जो भी किया है, उसके लिए बेहद खेद है। मैंने न केवल खुद को बल्कि पूरी टीम को खतरे में डाला है। मैं सभी से ईमानदारी से माफी चाहता हूं। मुझे इस बात का दुख है कि मैं टेस्ट मैच नहीं खेलूंगा'
विज्ञापन
विज्ञापन


जोफ्रा आर्चर निश्चित तौर पर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होते, उनके बाहर होने के बाद इस टेस्ट के लिए आराम दिए गए जेम्स एंडरसन और मार्क वुड में से किसी एक खिलाड़ी को अंतिम 11 में जगह मिलेगा। टीम प्रबंधन स्टुअर्ट ब्रॉड पर भी दांव लगा सकता है।

ईसीबी ने अपने बयान में यही भी कहा है कि वेस्टइंडीज इस ताजा घटनाक्रम से अवगत है और जो उपाय किए गए उनसे संतुष्ट है। बारबाडोस में जन्में 25 वर्षीय आर्चर ने अब तक इंग्लैंड की तरफ से आठ टेस्ट, 14 वन-डे और एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला है। अपने करियर में अभी तक उन्होंने 58 विकेट लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed