फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England vs West Indies: England is in commanding position in second test match

ENGvWI: दूसरी पारी में इंग्लैंड को पहला झटका, 287 रन पर सिमटा वेस्टइंडीज

Mon, 20 Jul 2020 07:35 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 20 Jul 2020 07:35 AM IST
विज्ञापन
England vs West Indies: England is in commanding position in second test match
वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड - फोटो : ट्विटर

मैनचेस्टर में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज की हालत खराब है। कैरेबियाई टीम इंग्लिश गेंदबाजों के आगे घुटने टेक चुकी है। खबर लिखे जाने तक उसके आठ विकेट गिर चुके हैं, जबकि स्कोरबोर्ड पर सिर्फ 260 रन ही टंगे हैं। स्टुअर्ट ब्रॉड ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके तो सलामी बल्लेबाज क्रेग ब्रैथवेट ने 75 रन बनाए। शेमरॉ ब्रूक्स ने 68 रन का योगदान दिया। अपनी पहली पारी 469/9 पर घोषित करने वाले मेजबान अभी भी कैरेबियाई टीम से 208 रन आगे हैं।

विज्ञापन


ब्रैथवेट ने बेन स्टोक्स को वापस कैच थमाने से पहले 75 रन की शानदार पारी खेली जबकि ब्रूक्स ने अपनी कलात्मक बल्लेबाजी का अच्छा नजारा पेश किया। ब्रुक्स (68) को स्टुअर्ट ब्रॉड ने LBW आउट किया। ब्रुक्स ने 137 गेंदों की अपनी पारी में 11 चौके लगाए। विंडीज टीम को यह 5वां झटका था। इन दोनों ने चौथे विकेट के लिये 76 रन की साझेदारी की।
विज्ञापन


ब्रैथवेट ने इससे पहले रात्रि प्रहरी अलजारी जोसेफ (32) के साथ 54 और शाई होप (25) के साथ 53 रन की दो अर्धशतकीय साझेदारियां की, उन्होंने अपनी पारी में 165 गेंदें खेली तथा आठ चौके लगाए। विंडीज टीम के कप्तान जेसन होल्डर 2 रन बनाकर क्रिस वोक्स की गेंद पर जो रूट के हाथों लपके गए, उन्होंने 12 गेंदों का सामना किया। जर्मेन ब्लैकवुड (0) को स्टुअर्ट ब्रॉड ने बोल्ड किया जिसके बाद शेन डाउरिच (0) को भी ब्रॉड ने LBW आउट कर पवेलियन की राह दिखा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ जाने के बाद इंग्लैंड को तीन मैचों की श्रृंखला बराबर करने के लिए अभी लंबा सफर तय करना है। सैम करन ने दूसरे सत्र के शुरू में ही ऑफ कटर पर होप को विकेट के पीछे कैच कराकर अपना दूसरा विकेट लिया, जिसके बाद ब्रूक्स ने जिम्मा संभाला। ब्रैथवेट अच्छी तरह से अपनी पारी आगे बढ़ा रहे थे, लेकिन स्टोक्स की गेंद पर एकाग्रता भंग होने के कारण उन्होंने अपना विकेट गंवाया।


इससे पहले इंग्लैंड की तरफ से सलामी बल्लेबाज डॉम सिबले ने 120 और ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने 176 रन बनाए थे। इंग्लैंड ने शुक्रवार को सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल को आउट करके वेस्टइंडीज को शुरुआती झटका दिया था, लेकिन शनिवार को बारिश के कारण पूरे दिन खेल नहीं हो पाया, जिससे इंग्लैंड की उम्मीदें भी धूमिल पड़ गई। वेस्टइंडीज ने साउथैम्पटन में पहला टेस्ट मैच चार विकेट से जीतकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बना रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed