फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   england vs south africa 1st and opening match icc cricket world cup 2019

World Cup 2019: इंग्लैंड-दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा उद्घाटन मैच, किसका पलड़ा भारी?

Thu, 30 May 2019 04:36 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 30 May 2019 04:36 AM IST
विज्ञापन
england vs south africa 1st and opening match icc cricket world cup 2019
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : अमर उजाला

इंग्लैंड क्रिकेट टीम टीम गुरुवार को जब 2019 विश्व कप के शुरूआती मैच में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी तो यह उसकी पिछले चार वर्षों की योजनाओं की भी परीक्षा होगी। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में हुए 2015 विश्व कप में टीम का पहले दौर में बाहर होना इंग्लैंड के लिए इतना शर्मनाक रहा कि इसने उन्हें सफेद गेंद के खेल के प्रति उनके रवैये के बारे में सोचने पर बाध्य कर दिया।

विज्ञापन


इसके बाद से बदलाव इतना शानदार रहा कि इयोन मोर्गन की टीम वनडे इंटरनेशनल रैंकिंग में शीर्ष में पहुंची और दो बार उसने वनडे में नए रिकॉर्ड के साथ सबसे बड़ा स्कोर भी खड़ा किया जो 6 विकेट पर 481 रन है।

विज्ञापन

मजबूत है इंग्लैंड की बल्लेबाजी

इंग्लैंड ने सुधार के क्रम में सबसे ज्यादा ध्यान बल्लेबाजी पर दिया जिससे शीर्ष 7 में उसके पास जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट और इयोन मोर्गन और जोस बटलर के रूप में ऐसे खिलाड़ी हैं जो पलक झपकते ही एक पारी का रूख बदल सकते हैं।

'हम किसी भी लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं'
इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल राशिद ने कहा, 'इस टीम का हिस्सा होना अद्भुत अहसास है क्योंकि आपके चारों ओर विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं और प्रतिद्वंद्वी भले ही 370 के करीब स्कोर बना दें लेकिन ड्रेसिंग रूम में सभी आत्मविश्वास से भरे होते हैं कि हम इस लक्ष्य का पीछा कर सकते हैं।'

उन्होंने कहा, 'किसी के अंदर कोई हिचकिचाहट नहीं है। हम सभी आत्मविश्वास से भरे रहते हैं कि हम ऐसा कर सकते हैं। हम पिछले चार वर्षों में जो कुछ कर रहे हैं, उसी पर अडिग रहेंगे। उम्मीद करते हैं कि यह विश्व कप हमारे लिए अच्छा रहेगा।'

दबाव मेजबान टीम पर

वहीं दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका ने विश्व कप में काफी निराशा झेली है लेकिन चार साल तक सेमीफाइनल में हारने से वे इस बार सतर्क होकर मैदान में उतरेंगे। दक्षिण अफ्रीका के कोच ओटिस गिब्सन मानते हैं कि सारा दबाव मेजबान देश पर है। 

उन्होंने कहा, 'मेजबानों के खिलाफ खेलना और वो भी नंबर एक टीम के खिलाफ, टूर्नामेंट की बेहतर शुरूआत होगी क्योंकि इससे हमें पता चल जाएगा कि हम कैसे हैं और हमें आगे क्या करने की जरूरत है।'

वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज गिब्सन ने कहा, 'लेकिन टूर्नामेंट जीतने के लिए आपको नंबर एक टीम होने की जरूरत नहीं है और कभी-कभार आप टूर्नामेंट जीत सकते हो और आप नंबर एक टीम भी नहीं होते।'

विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका को नहीं मिलेगी स्टेन की सेवाएं

डि कॉक के रूप में प्रतिभाशली धुरंधर मौजूद है मेहमान दक्षिण अफ्रीकी टीम में
कप्तान फाफ डु प्लेसिस की दक्षिण अफ्रीकी टीम में संन्यास ले चुके स्टार बल्लेबाज एबी डीविलियर्स मौजूद नहीं है लेकिन शीर्ष क्रम में उनके पास क्विंटन डि कॉक जैसा प्रतिभाशाली धुरंधर मौजूद है।

दक्षिण अफ्रीका को नहीं मिलेगी स्टेन की सेवाएं
गुरूवार को होने वाले मुकाबले में उनके पास डेल स्टेन भी नहीं होंगे क्योंकि वह कंधे की चोट से उबर रहे हैं लेकिन दक्षिण अफ्रीकी टीम हाल के दिनों में उनकी अनुपस्थति की आदी हो गई है।
वहीं इस मैच से पहले सबसे अहम चीज उनके लिए तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा का फिट होना है जो पीठ की चोट से परेशान थे।

इंग्लैंडः जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), जो रूट, इयोन मॉर्गन (कप्तान), जोस बटलर, बेन स्टोक्स, मोइन अली, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, लियाम प्लंकेट, जेम्स विंस और क्रिस वोक्स।

दक्षिण अफ्रीकाः हाशिम अमला, क्विंटन डी कोक (विकेटकीपर), फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), एडेन मार्करम, जेपी डुमिनी, डेविड मिलर, क्रिस मोरिस, इमरान ताहिर, तबरेज शम्सी, कगिसो रबाडा और लुंगी एंन्गिडी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed