फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENGLAND VS PAKISTAN: T2O series starts from today, When where and how to watch live streaming

ENGvPAK: आज से T-20 की जंग, किसका पलड़ा भारी, कैसा है मौसम और क्या होगी प्लेइंग XI?

Fri, 28 Aug 2020 10:37 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 28 Aug 2020 10:37 AM IST
सार

तीन टी-20 मैच की सीरीज के सभी मैच मैनचेस्टर में ही होंगे। भारतीय समयानुसार पहला टी-20 शुक्रवार रात 10.30 बजे से शुरू होगा। टॉस आधे घंटे पहले होगा, जिसका सीधा प्रसारण सोनी सिक्स चैनल्स देखा जा सकता है। लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लाइव पर होगी।

विज्ञापन
ENGLAND VS PAKISTAN: T2O series starts from today, When where and how to watch live streaming
टी-20 ट्रॉफी के साथ दोनों कप्तान - फोटो : ट्विटर

विस्तार

टेस्ट श्रृंखला में जीत के बाद आज से शुरू हो रही टी-20 सीरीज में इंग्लिश टीम का मनोबल सातवें आसमां पर होगा। दूसरी ओर पाकिस्तान खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट को जीतकर सफेद कपड़ों में मिली हार का दर्द भूलाना चाहेगा। दोनों टीम के बीच आज से शुरू हो रही तीन टी-20 मैच की श्रृंखला के सारे मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर ही खेले जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया में इस साल अक्तूबर-नवंबर में होने वाला टी-20 विश्व कप कोरोना वायरस महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया है और ऐसे में भारत में होने वाले अगले टी-20 विश्व कप के लिए दोनों ही टीम के पास 15 महीने का समय है।

विज्ञापन


सितारों से सजी इंग्लिश टीम
इंग्लैंड जहां टी-20 रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरे नंबर की टीम है तो लगातार हार के बाद पाकिस्तान तालिका में चौथे नंबर पर खिसक चुका है। बेन स्टोक्स, जो रुट, जोस बटलर की गैरमौजूदगी के बावजूद इंग्लिश टीम कागजों पर मजबूत लग रही है। कप्तान इयोन मॉर्गन, डेविड मलान और जॉनी बेयरस्टो किसी भी टीम की बखिया उधेड़ने में माहिर हैं। हालांकि जेसन रॉय के चोटिल होकर बाहर होने से अंग्रेजी खेमे को झटका जरूर लगा है, लेकिन मोईन अली, टॉम करन और डेविड विली जैसे ऑलराउंडर संतुलन पैदा करते हैं। क्रिस जॉर्डन, आदिश रशीद गेंदबाजी का मोर्चा बखूबी संभालेंगे।
विज्ञापन


संभावित XI: जॉनी बेयरस्टो, टॉम बंटन, डेविड मलान, इयोन मॉर्गन, सैम बिलिंग्स, जो डेनली, मोईन अली, डेविड विली, टॉम करन, क्रिस जॉर्डन, आदिल रशीद
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पाकिस्तान की जान बाबर आजम
दूसरी ओर पाकिस्तान अपने नवनियुक्त कप्तान बाबर आजम की अगुवाई में एक नई शुरुआत करने जा रहा। इनकी बल्लेबाजी भी बाबर आजम के ही इर्द-गिर्द घूमती है। 17 सदस्यीय स्क्वॉड में मेजबान टीम को भरपूर विकल्प मिलते हैं। टेस्ट सीरीज में बेहतरीन खेल दिखाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की प्लेइंग इलेवन में जगह तय दिख रही। फखर जमां, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक जैसे अनुभवी खिलाड़ियों से बाबर को उम्मीद होगी। गेंदबाजी का मोर्चा मोहम्मद आमिर, वहाब रियाज जैसे धुरंधर संभालेंगे, जिन्हें युवा पेसर शाहिन अफरीद और स्पिनर शादाब खान का साथ मिलेगा।

संभावित XI: फखर जमां, बाबर आजम, मोहम्मद हफीज, हैदर अली, शोएब मलिक, शादाब खान, मोहम्मद रिजवान, इमाद वसीम, वहाम रियाज, मोहम्मद आमिर, शाहिन शाह अफरीदी

मौसम और रिकॉर्ड
अब तक दोनों देश आपस में 15 मौकों पर टकराए हैं। जिसमें 10 मैच इंग्लैंड तो चार मुकाबले पाकिस्तान के पक्ष में गए हैं। एक टी-20 ड्रॉ भी रहा है। आखिर बार खेल के सबसे छोटे प्रारूप में दोनों टीम का सामना मई 2019 में हुआ था, तब इंग्लैंड सात विकेट से जीता था। आखिरी के दो टेस्ट मैच का मजा बारिश ने किरकिरा किया था। आज से शुरू हो रही टी-20 सीरीज में भी मौसम विलन बन सकता है। मैनचेस्टर में शुक्रवार को बारिश होने की संभावना है। बारिश के कारण ड्रॉ रहा तीसरा टेस्ट यहीं खेला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed