फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   england vs pakistan 3rd test: Azhar Ali passes 6000 career runs

अजहर अली ने टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 6000 रन, ऐसा करने वाले बने पाकिस्तान के पांचवें बल्लेबाज 

Sun, 23 Aug 2020 10:46 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 23 Aug 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
england vs pakistan 3rd test: Azhar Ali passes 6000 career runs
अजहर अली

पाकिस्तान के कप्तान अजहर अली ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन टेस्ट क्रिकेट में अपने 6000 रन पूरे किए। अली ने 151 पारियों में यह कमाल किया है। इसके साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में छह हजार रन पूरा करने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। अजहर अपनी इस पारी के दौरान 43 रन पूरे करते ही टेस्ट क्रिकेट में 6000 रन पूरे कर लिए।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अजहर अली ने जड़ा टेस्ट करियर का 17वां शतक
अजहर अली ने 72.4 ओवर्स में चौके के साथ अपने टेस्ट करियर का 17वां शतक लगाया। उन्होंने 205 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इंग्लैंड के खिलाफ यह उनका तीसरा टेस्ट शतक है। कप्तान के तौर पर ये उनका टेस्ट में दूसरा शतक है। इससे पहले अली ने विदेशी सरजमीं पर साल 2017 में शतक जड़ा था।   


टेस्ट में सबसे अधिक रन बनाने वाले पाकिस्तान के शीर्ष बल्लेबाज

  • यूनिस खान- 10099
  • जावेद मियांदाद- 8832
  • इंजमाम उल हक- 8830
  • मोहम्मद यूसुफ- 7530
  • अजहर अली 6000*


बता दें कि इंग्लैंड व पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला साउथहैंपटन में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मैच की पहली पारी में इंग्लैंड ने जोस बटलर के शतक व जैक क्रॉले के दोहरे शतक के दम पर आठ विकेट के नुकसान पर 583 रन बनाकर पारी घोषित की। मैच के तीसरे दिन खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान ने 8 विकेट के नुकसान पर 252 रन बना लिए हैं। कप्तान अजहर अली 121* और मोहम्मद अब्बसा 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed