फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England vs new zealand: IPL contingent have joined team training for the first time today 

ENGvNZ: आईपीएल में शामिल रहे ये कीवी खिलाड़ी टीम के साथ जुड़े, शुरू की ट्रेनिंग

Mon, 24 May 2021 08:59 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 24 May 2021 08:59 PM IST
सार

  • टीम के प्रशिक्षण शिविर से जुड़े आईपीएल 2021 का हिस्सा रहे न्यूजीलैंड के खिलाड़ी
  • इंग्लैंड के खिलाफ खेलनी है दो मैचों की टेस्ट सीरीज

विज्ञापन
England vs new zealand: IPL contingent have joined team training for the first time today 
न्यूजीलैंड टीम के खिलाड़ी - फोटो : social media

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 का हिस्सा रहे न्यूजीलैंड के खिलाड़ी मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट की क्रिकेट श्रृंखला से पहले टीम के प्रशिक्षण शिविर से जुड़ गए। न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


न्यूजीलैंड के आईपीएल (अब निलंबित) दल में विलियमसन के अलावा काइल जेमीसन, मिशेल सेंटनर, टीम फिजियो टॉमी सिमसेक और राष्ट्रीय टीम के स्ट्रैंथ एवं अनुकूलन कोच क्रिस डोनाल्डसन शामिल थे। इन सभी ने भारत से रवाना होने के बाद मालदीव में समय बिताया और पिछले हफ्ते ब्रिटेन पहुंचे।
विज्ञापन


ब्लैककैप्स (न्यूजीलैंड की टीम) ने ट्वीट किया, 'फिर एक साथ हैं। सकारात्मक खबर है कि आईपीएल से जुड़ा दल आज पहली बार टीम के प्रशिक्षण का हिस्सा बना। एक खबर जो काफी सकारात्मक नहीं है वह यह है कि टीम को एक बार फिर खुले में ट्रेनिंग का मौका नहीं मिला।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बता दें कि न्यूजीलैंड को अगले महीने के पहले और दूसरे हफ्ते में इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट खेलने हैं, जिसके बाद टीम 18 से 22 जून तक भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में भिड़ेगी। न्यूजीलैंड के सीनियर बल्लेबाज रोस टेलर ने रविवार को कहा था कि आईपीएल के निलंबित होने से विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम को फाइनल से पहले इंग्लैंड के हालात से सामंजस्य बैठाने का अधिक समय मिलेगा। जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में कोविड-19 संक्रमण के कई मामले सामने आने के बाद आईपीएल को इस महीने की शुरुआत में निलंबित कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed