फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England vs New Zealand Devon Conway chosen for New Zealand Tests against England

ENGvNZ: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का एलान, 20 सदस्यीय टीम में 3 नए चेहरे

Thu, 08 Apr 2021 01:32 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 08 Apr 2021 01:32 PM IST
विज्ञापन
England vs New Zealand Devon Conway chosen for New Zealand Tests against England
डेवोन कॉन्वे - फोटो : twitter@WisdenIndia

दक्षिण अफ्रीका में जन्में डेवोन कॉन्वे सहित तीन नए चेहरों को जून में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट की श्रृंखला के लिए न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है। कॉन्वे टी-20 और एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं लेकिन उन्हें पहली बार टेस्ट टीम में जगह दी गई है।

विज्ञापन


ऑलराउंडर रचिन रविंद्र और तेज गेंदबाज जैकब डफी टीम में शामिल दो अन्य नए चेहरे हैं। लॉर्ड्स में दो जून और एजबस्टन में 10 जून से होने वाले टेस्ट मैचों के लिए न्यूजीलैंड ने 20 सदस्यीय टीम का चयन किया है। भारत के खिलाफ साउथम्पटन में 18 जून से होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए टीम के सदस्यों की संख्या 15 की जाएगी।
विज्ञापन


डफी ने इस साल ईडन पार्क में पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करते हुए 33 रन देकर चार विकेट चटकाए थे, जिसके लिए उन्हें मैन आफ द मैच चुना गया था। पिछले साल मार्च में दायें टखने की सर्जरी कराने वाले आलराउंडर कोलिन डिग्रैंडहोम को टीम में शामिल किया गया है लेकिन उन्हें फिटनेस परीक्षण पास करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज गेंदबाज डग ब्रेसवेल को भी फिटनेस परीक्षण पास करना होगा। वह कूल्हे की चोट से उबर रहे हैं। अनुभवी बल्लेबाज रोस टेलर भी पैर की मांसपेशियों के खिंचाव से उबर रहे हैं। कप्तान केन विलियमसन, आलराउंडर मिशेल सेंटनर और तेज गेंदबाज काइल जेमीसन और ट्रेंट बोल्ट पहले टेस्ट से बाहर हो सकते हैं लेकिन यह उनकी इंडियन प्रीमियर लीग प्रतिबद्धताओं पर निर्भर करेगा।


टीम इस प्रकार है: केन विलियमसन (कप्तान), टॉम ब्लंडेल, ट्रेंट बोल्ट, डग ब्रेसवेल, डेवोन कॉन्वे, कोलिन डि ग्रैंडहोम, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जेमीसन, टॉम लाथम, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, एजाज पटेल, रचिन रविंद्र, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, रॉस टेलर, नील वैगनर, बीजे वाटलिंग और विल यंग।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed