{"_id":"5abe418e4f1c1bd7618b48d9","slug":"england-vs-new-zealand-2nd-test-day-1-tim-southee-takes-five-wickets","type":"story","status":"publish","title_hn":"NZvENG: साउदी के नाम रहा दूसरे टेस्ट का पहला दिन, बल्लेबाजों पर बरपाया कहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
NZvENG: साउदी के नाम रहा दूसरे टेस्ट का पहला दिन, बल्लेबाजों पर बरपाया कहर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 30 Mar 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
टिम साउदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक मेहमान टीम इंग्लैंड ने 8 विकेट के नुकसान पर 290 रन बनाए लिए हैं। फिलहाल जॉनी बेयरस्टो (97*) और जैक लीच (10*) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि न्यूजीलैंड ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम इंग्लैंड की शुरुआत ठीक नहीं रही। 100 रन के भीतर ही टीम अपना पांच विकेट गंवा चुके थे। कीवी गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने एलिस्टर कुक (2) के रूप में मेहमान टीम को पहला झटका लगा। इसके बाद 38 रन के स्कोर पर जेम्स विन्स (18) का विकेट गिरा। इसके अलावा मार्क स्टोनमैन (35) रन बनाए।
विज्ञापन
वहीं, डेविड मलान बिना खाता खोले हुए पवेलियन लौट गए, जबकि जॉनी बेयरस्टो और मार्क वुड ने मिलकर आठवें विकेट के लिए 95 रनों की अहम साझेदारी की। वुड ने शआनदार अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा जो रूट टीम के लिए 37 रनों का योगदान दिया, स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने 10 रन बनाए।
विज्ञापन
वहीं, मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड की तरफ से टिम साउदी ने पांच विकेट लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया तो वहीं मेहमान टीम इंग्लैंड की तरफ से जॉनी बेयरस्टो ने अपनी टीम को संभालते हुए स्कोर को 300 के करीब पहुंचा दिया और वह भी अपने शतक से महज तीन रन ही पीछे हैं। ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी ने अच्छी गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। साउदी ने 60 रन देकर 5 विकेट झटके और ट्रेंट बोल्ट ने 79 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।
बता दें कि पहला टेस्ट न्यूजीलैंड के नाम रहा था। पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने आखिरी दिन इंग्लैंड को पारी और 49 रनों से हराया था।