फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   england vs india 38th match preview icc cricket world cup 2019

विश्व कप में भारत का सबसे कठिन मुकाबला, आसान नहीं होगी अंग्रेजों से लड़ाई

Sun, 30 Jun 2019 12:52 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 30 Jun 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
england vs india 38th match preview icc cricket world cup 2019
INDIA vs ENGLAND - फोटो : अमर उजाला

नीली-नारंगी रंग की नई जर्सी में भारतीय टीम रविवार को विश्व कप मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ एक और जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने का लक्ष्य लेकर उतरेगी।

विज्ञापन


छह मुकाबलों में अब तक अजेय विराट कोहली एंड कंपनी के पांच जीत के साथ 11 अंक हैं और यदि रविवार को भारतीय टीम एक और जीत दर्ज करती है तो उसका शीर्ष चार में पहुंचना तय हो जाएगा। जबकि इंग्लैंड के लिए यह मुकाबला करो या मरो का हो गया है। उसके सात मैचों में आठ अंक हैं और हार के साथ वह अपनी मेजबानी में हो रहे विश्व कप से बाहर हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व कप से पहले कप्तान इयोन मोर्गन, जोस बटलर, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, जोफरा आर्चर जैसे खिलाड़ियों से सजी इंग्लैंड को सबसे बड़े दावेदारों में शामिल किया जा रहा था। बर्मिंघम में भारतीय दर्शकों की भी खासी तादाद होगी जिससे मेजबान टीम पर अतिरिक्त दबाव भी होगा। इंग्लैंड के लिए यह तथ्य मनोबल बढ़ा सकता है कि उसने घरेलू मैदान पर पिछली सीरीज में भारतीय टीम को 2-1 से पराजित किया था। हालांकि उस सीरीज में गेंदबाजी में भारतीय ट्रंपकार्ड जसप्रीत बुमराह नहीं उतरे थे।  


इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो पूर्व क्रिकेटरों माइकल वॉन और केविन पीटरसन पर टिप्पणी को लेकर अलग मुश्किलों में फंसे हैं। बेयरस्टो ने भारत के खिलाफ मैच से पहले पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि लोग हमें निशाने बनाने के लिए बस हमारे फेल होने का इंतजार कर रहे हैं। इंग्लैंड में हर खेल में ऐसा ही होता है। वॉन ने इसे एक खिलाड़ी की नकारत्मक मनोदशा करार दी।

चहल-कुलदीप उठा सकते हैं टर्न का फायदा 

england vs india 38th match preview icc cricket world cup 2019
कुलदीप, चहल - फोटो : social media

रविवार को मौसम खुला रहने की संभावना है। सुखी पिच पर टर्न देखने को मिल सकता है। ऐसे में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ भारतीय टीम में शामिल युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की जोड़ी इंग्लैंड के लिए घातक साबित हो सकती है।

पाकिस्तान, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड को लक्ष्य का पीछा करते हुए मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्टार्क के मोर्गन के रवैये को लेकर पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने यह तक कह दिया कि मोर्गन ऑस्ट्रेलियाई पेसर के खिलाफ खौफ में दिखे। 

मध्यक्रम अभी बना है कमजोर कड़ी 

england vs india 38th match preview icc cricket world cup 2019
विजय शंकर - फोटो : social Media

भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा, कप्तान विराट कोहली, हार्दिक पंड्या का बल्ला अच्छा चल रहा है। पिछले मैच में धोनी ने भी काफी सूझबूझ भरी पारी खेली है। भारतीय टीम का अभी अपना बेहतरीन खेल दिखाना बाकी है। मध्यक्रम की कमजोरी अभी भी टीम के लिए चिंता का सबब बनी है। 

इसी तरह चौथे बल्लेबाजी क्रम पर विजय शंकर का प्रदर्शन भी कमजोर कड़ी नजर आ रहा है। हालांकि अभी युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत को उतारे जाने के कोई संकेत नहीं मिले हैं। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि चूंकि टीम अभी जीत रही है इसलिए विजयी एकादश से छेड़छाड़ नहीं की जा रही है।

शानदार रिदम में गेंदबाजी कर रहे भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कहा है कि हम विपक्ष के बारे में सोचने की जगह अपने कौशल पर फोकस कर रहे हैं। यदि हमारा स्तर अच्छा है तो हमें विपक्ष को लेकर सोचने की जरूरत ही नहीं है। 
 

पाक समर्थक भी कर रहे भारतीय जीत की दुआ 

england vs india 38th match preview icc cricket world cup 2019
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय क्रिकेट टीम जब रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ उतरेगी तो पाकिस्तान टीम के कट्टर समर्थक भी भारत की जीत की दुआ करेंगे। दरअसल विश्व कप में समीकरण ही ऐसे बन गए हैं। भारत अगर इंग्लैंड को हरा देता है तो पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना मजबूत होती हैं।

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान के सात मैचों में सात अंक हैं और वह छठे स्थान पर है। इंग्लैंड के सात मैचों से आठ अंक हैं। इंग्लैंड को अपने शेष दोनों मैच जीतने जरूरी हैं। यदि भारत इंग्लैंड को हरा देगा तो पाकिस्तान टीम अंक तालिका में ऊपर आ जाएगी। पाक को अफगानिस्तान के बाद पांच जुलाई को बांग्लादेश से खेलना है।

england vs india 38th match preview icc cricket world cup 2019
टीम इंडिया - फोटो : social media

08 : विकेट ले चुके हैं कि दो मैचों में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी


रैंकिंग
भारत 01, इंग्लैंड 02

मौसम : सुहावना मौसम रहने की संभावना। तापमान 26 से 30 डिग्री के बीच रह सकता है

कुल मैच : 07
भारत जीत : 03
इंग्लैंड जीत : 03
टाई : 01

वनडे मैचों का रिकॉर्ड

england vs india 38th match preview icc cricket world cup 2019
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

कुल मैच : 99
भारत : 53
इंग्लैंड : 41
टाई : 02
 बेनतीजा : 03

विश्व कप में अब तक हुई सात भिड़ंत 
1975 : इंग्लैंड 202 रन से जीता
1983 : भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से दी शिकस्त
1987 : सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने 35 रन से हराया
1992 : इंग्लैंड ने भारत को 9 रन से दी मात
1999 : भारत ने इंग्लैंड को 63 रन से दी शिकस्त 
2003 : भारत ने 82 रन से जीत हासिल की
2011 : मैच टाई रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed