इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया मैच में हुए 'बवाल' पर अब दोनों कप्तानों में ठनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले ही ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान स्टीवन स्मिथ को दूसरे वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच में इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स को विवादास्पद तरीके से आउट करार दिए जाने का कोई पछतावा नहीं हो लेकिन विपक्षी टीम के कप्तान इयोन मोर्गन ने इस पर असहमति जताई है।
स्टोक्स को शनिवार को लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे वनडे में फील्डिंग में बाधा पहुंचाने पर आउट दिया गया था। मौजूदा विश्व चैंपियन टीम ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले को 64 रनों से जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।
इंग्लैंड की पारी के 26वें ओवर में स्टोक्स ने स्ट्रेट ड्राइव किया जिसे गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने रोक दिया। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्टार्क ने इसके बाद स्टोक्स की ओर गेंद फेंकी। लेकिन स्टोक्स ने गेंद को हाथ से रोक दिया। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपील की कि स्टोक्स ने सीधे रन आउट की संभावना को समाप्त कर दिया।
मैंदानी अंपायर कुमार धर्मसेना और टिम रोबिनसन ने तीसरे अंपायर जोएल विल्सन से राय मांगी जिन्होंने फिल्डिंग में बाधा पहुंचाने पर स्टोक्स को आउट दे दिया। स्मिथ चाहते तो अपील को वापस ले सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
स्टोक्स विवाद में दोनों कप्तानों ने दी अपनी राय
इंग्लिश ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के विवादास्पद आउट पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ ने अपनी टीम के रवैये को सही ठहराया है। उन्होंने कहा है कि विकेट के पीछे मैथ्यू वेड थे जो अंपायर के फैसले को मजबूती देते हैं।
स्मिथ के मुताबिक, विकेट के पीछे मैथ्यू वेड मौजूद थे। उन्हें स्पष्ट तौर पर दिखाई दे रहा था कि गेंद स्टोक्स को नहीं टकराती तो स्टंप्स में लगती। तीसरे अंपायर ने नियमों के मुताबिक ही स्टोक्स को रन आउट दिया।
उन्होंने कहा, "यदि आप देखें तो गेंद स्टंप्स की दिशा में जा रही थी। स्टोक्स की ओर गेंद नहीं जा रही थी जिससे उन्हें चोटिल होने का खतरा था। इसलिए मुझे लगता है कि उन्होंने गेंद को रोकने के लिए अपना हाथ बढ़ाया था। जिस समय यह वाकया हुआ उस समय इंग्लैंड टीम के कप्तान इयोन मोर्गन भी क्रीज पर मौजूद थे।"
वहीं दूसरी ओर इग्लैंड के वनडे कप्तान इयोन मोर्गन ने मैच के बाद कहा कि मैदानी अंपायरों की राय में स्टोक्स आउट नहीं थे। उन्होंने कहा कि अगर ऐसी स्थिति उनके सामने आती तो वह अपील वापस ले लेते।
मोर्गन ने आगे कहा है कि मेरी असहमति का मतलब यह नहीं कि स्मिथ को अपील वापस ले लेनी चाहिए थी। उन्हें अपील करने का अधिकार है।