फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England vs australia, england vs australia 2nd odi, England beat Australia by 24 runs

ENGvAUS: दूसरे वन-डे में 24 रन से हारा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड की सीरीज में वापसी

Mon, 14 Sep 2020 09:27 AM IST
संजीव कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 14 Sep 2020 09:27 AM IST
विज्ञापन
England vs australia, england vs australia 2nd odi, England beat Australia by 24 runs
Aus vs England - फोटो : Twitter@icc

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को मैनचेस्टर में दूसरा वनडे मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है।

विज्ञापन


अब सीरीज का आखिरी मैच दोनों टीमों के लिए दिलचस्प और निर्णायक होने वाला है। इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 232 रन का लक्ष्य रखा, जिसका पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 48.4 ओवरों में 207 रन पर ही ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया ने बल्लेबाज डेविड वार्नर के रूप में पहला विकट चौथे ही ओवर में महज 9 रनों के स्कोर पर गंवा दिया। अभी टीम का स्कोर 37 रन ही हुए थे कि स्टोइनिस के रूप में टीम को दूसरा झटका लगा। हालांकि, इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम संभलते हुए 144 रनों के स्कोर पर पहुंची, लेकिन इसके बाद तेजी से विकेटों के गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। 49वें ओवर जाते-जाते ऑस्ट्रेलिया 207 रनों पर ऑलआउट हो गई और इस तरह 24 रनों से उसे शिकस्त मिली।


वहीं इंग्लैंड की बात करें तो सातवें ओवर तक उसके दोनों सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (शून्य) और जैसन रॉय (21) पविलियन लौट चुके थे। निचले क्रम के बल्लेबाजों क्रिस वोक्स (26), टॉम करन (37) और आदिल राशिद (नाबाद 35) ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। टॉम करन और राशिद ने नौवें विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी की, जिससे टीम 200 रन से आगे तक पहुंच सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed