एशेज: पांचवें टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने जीता मैच, इंग्लैण्ड ने सीरीज
ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज के पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच को चौथे ही दिन रविवार को इंग्लैंड को पारी और 46 रनों से हराकर अपने कप्तान माइकल क्लार्क और सलामी बल्लेबाज क्रिस रोजर्स को जीत के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदाई दी।
हालांकि एशेज सीरीज को इंग्लैंड ने 3-2 से अपने नाम किया। पहली पारी में 143 रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
पहली पारी में 332 रनों से पिछड़कर फॉलोआन खेलने पर मजबूर इंग्लैंड की टीम 286 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में बनाए गए 481 रनों के जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 149 रनों पर सिमट गई थी।
इंग्लैण्ड ने बनाए थे 203 रन
इंग्लैंड ने तीसरे दिन के खेल खत्म होने तक छह विकेट पर 203 रन बनाए थे।
चौथे दिन के खेल की शुरुआत कल के नाबाद लौटे बल्लेबाज जोस बटलर (33) और
मार्क वुड (शून्य) ने की। वुड छह रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
उन्हें पीटर
सिडल की गेंद पर अंपायर ने पगबाधा करार दिया। इसके बाद बटलर ने मोइन अली के
साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन वह भी मिचेल मार्श की गेंद
पर अपना धैर्य खो बैठे।
बटलर ने 42 रनों का योगदान दिया। स्टुअर्ट ब्रॉड 11
रन बनाकर लौटे। उन्हें सिडल ने बोल्ड किया।
नाबाद लौटे स्टीवन
मोइन के रूप में इंग्लैंड का
अंतिम विकेट गिरा जिन्हें सिडल ने विकेट के पीछे पीटर नेविल के हाथों कैच
कराया।
मोइन ने 35 रन बनाए। स्टीवन फिन नौ रन पर नाबाद लौटे।
ऑस्ट्रेलिया
की ओर से दूसरी पारी में सिडल ने सबसे अधिक चार विकेट झटके जबकि नेथन लियोन
और मिचेल मार्श ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। मिचेल जॉनसन और स्टीवन स्मिथ
के खाते में एक-एक विकेट गया