{"_id":"609f414bccf78f55b26bef60","slug":"england-tour-shefali-verma-selected-for-odi-team-for-the-first-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड दौरा: शैफाली पहली बार वनडे टीम में शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड दौरा: शैफाली पहली बार वनडे टीम में शामिल
Sat, 15 May 2021 09:04 AM IST
Amit Mandal
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 15 May 2021 09:04 AM IST
सार
- इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने होने वाले दौरे के लिए टीम घोषित
- इंद्राणी नया चेहरा, शिखा और तानिया की वापसी
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा की शैफाली वर्मा को पहली बार भारत की वनडे टीम में शामिल किया है। उनके अलावा झारखंड की उभरती हुई विकेटकीपर बल्लेबाज इंद्राणी रॉय में नया चेहरा होंगी। स्नेह राणा की पांच साल बाद टीम में वापसी हुई है। वह 2016 में टीम का हिस्सा थीं पर खेलना का मौका नहीं मिला था। शिखा पांडे और तानिया भाटिया की भी टीम में वापसी हुई है।
विज्ञापन
नीतू डेविड की अगुवाई वाली चयनसमिति ने अगले महीने होने वाले इंग्लैंड दौरे के लिए शैफाली को तीनों टीमों में जगह दी है। शैफाली को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में हुई घरेलू वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं दी गई थी। बाएं हाथ की स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ को चोट के चलते इसमें शामिल नहीं किया गया है। मिताली राज एकमात्र टेस्ट और तीन वनडे मैचों में तो हरमनप्रीत कौर तीन टी20 मैचों की सीरीज में टीम की कमान संभालेंगी। मोनिका पटेल और सी प्रत्युषा को टीम से बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन
टीमें : टेस्ट एंड वनडे : मिताली राज (कप्तान), स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर (उपकप्तान), पूनम राउत, प्रिया पुनिया, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, स्नेह राणा, तानिया भाटिया, इंद्राणी रॉय, झूलन गोस्वामी, शिखा पांडे, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, पूनम यादव, एकता बिष्ट, राधा यादव।
विज्ञापन
टी20 टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान) मंधाना (उप-कप्तान), दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, ऋ चा घोष, हरलीन देओल, स्नेह राणा, तानिया भाटिया, इंद्राणी रॉय, शिखा पांडे, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, पूनम यादव, एकता बिष्ट, राधा यादव, सिमरन दिल बहादुर।
दौरे का कार्यक्रम
टेस्ट मैच : 16-19 जून
वनडे : 27 जून, 30 जून, 3 जुलाई
टी20 : 9 जुलाई, 11 जुलाई-15 जुलाई