फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England to review Jofra Archer progress next month after elbow surgery 

बड़ा अपडेट: आर्चर ने करवाई कोहनी की सर्जरी, वापसी पर फैसला एक महीने के बाद

Wed, 26 May 2021 06:06 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 26 May 2021 06:06 PM IST
सार

आर्चर पिछले एक साल से कोहनी की समस्या से बार-बार परेशान रहे हैं। इस चोट के कारण वह 2020 में दक्षिण अफ्रीका और इस साल की शुरुआत में भारत के दौरे पर कई मैचों से बाहर रहे।

विज्ञापन
England to review Jofra Archer progress next month after elbow surgery 
जोफ्रा आर्चर - फोटो : social media

विस्तार

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने लंबे समय से चोटिल दाएं हाथ की कोहनी की परेशानी को दूर करने के लिए सर्जरी करवाई है। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बुधवार को यह जानकारी दी लेकिन उनकी वापसी के बारे में साफ तौर पर कुछ नहीं बताया। आर्चर ने भारत दौरे पर वापसी की थी लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग से पहले उनकी चोट फिर से परेशान करने लगी। इसके बाद मार्च में उनके हाथ की सर्जरी हुई थी। उन्होंने इस महीने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में वापसी की लेकिन दाएं हाथ की कोहनी की परेशानी कम नहीं हुई।

विज्ञापन


ईसीबी के बयान के मुताबिक, 'इंग्लैंड एवं ससेक्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने लंबे समय से चली आ रही कोहनी की समस्या को दूर करने के लिए शुक्रवार को सर्जरी करवाई।' उन्होंने कहा, 'आर्चर अब ईसीबी और ससेक्स की मेडिकल टीमों के साथ काम करते हुए एक रिहैब्लिटेशन अवधि शुरू करेंगे। उनकी प्रगति की समीक्षा उनके डॉक्टर द्वारा लगभग चार सप्ताह में की जाएगी। इसके बाद उन्हें बताया जाएगा कि वह कब गेंदबाजी में लौट सकते हैं।'
विज्ञापन


इंग्लैंड को उम्मीद होगी कि आर्चर इस साल के अंत में टी-20 विश्व कप और ऑस्ट्रेलिया में होने वाली एशेज में अहम भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे।' आर्चर पिछले एक साल से कोहनी की समस्या से बार-बार परेशान रहे हैं। इस चोट के कारण वह 2020 में दक्षिण अफ्रीका और इस साल की शुरुआत में भारत के दौरे पर कई मैचों से बाहर रहे। पिछले दिनों काउंटी मैच में ससेक्स के लिए मैदान में उतरने के बाद उन्हें फिर इस परेशानी का सामना करना पड़ा जिसके बाद चिकित्सकों ने सर्जरी का फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed