फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England’s tour of India: Bcci announces four test three odi and all five T20Is schedule

इंग्लैंड के भारत दौरे का एलान, तीन शहरों में होंगे चार टेस्ट, पांच टी-20 और तीन वन-डे

Thu, 10 Dec 2020 05:21 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 10 Dec 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
England’s tour of India: Bcci announces four test three odi and all five T20Is schedule

इंग्लैंड के बहुप्रतीक्षित भारतीय दौरे का आज एलान हो गया। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को पूरे कार्यक्रम की घोषणा की। अगले साल फरवरी में दोनों देशों के बीच चार टेस्ट मैच, पांच टी-20 और तीन एकदिवसीय मैच की सीरीज खेली जाएगी। यह भी पढ़ें: अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में होगा डे-नाइट टेस्ट मैच, जब अंग्रेजों से लोहा लेगी टीम इंडिया

विज्ञापन


इंग्लैंड के इस लंबे दौरे की शुरुआत चेन्नई में 5 फरवरी से होने वाले टेस्ट मैच से होगी। दूसरा मैच भी इसी जगह खेला जाएगा। अहमदाबाद में होने वाला तीसरा टेस्ट डे-नाइट होगा, जिसे पिंक बॉल से खेला जाएगा। चौथे टेस्ट की अगुवानी भी अहमदाबाद का मोटेरा स्टेडियम ही करेगा, जो 2020 की शुरुआत में पुनर्निर्माण के बाद अपने पहले मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन

 

मौजूदा हालात में क्वारंटीन गाइडलाइंस के मद्देनजर पूरा क्रिकेट कार्यक्रम सिर्फ तीन सेंटर्स में ही आयोजित होगा। चेन्नई, अहमदाबाद के अलावा तीन मैच की वन-डे सीरीज की मेजबानी पुणे करेगा। कोरोना संक्रमण के बाद यह हिंदुस्तानी सरजमीं पर पहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता होगी, इसके पहले मार्च में भारत दौरे पर आई दक्षिण अफ्रीकी टीम को बीच में दौरा छोड़कर स्वदेश लौटना पड़ा था। 

इस सीरीज से खुलेगा IPL की मेजबानी रास्ता

England’s tour of India: Bcci announces four test three odi and all five T20Is schedule
IPL 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने गुरुवार को गुजरात क्रिकेट संघ के इंडोर अकादमी के उद्घाटन के दौरान मोटेरा को दिन-रात्रि टेस्ट की मेजबानी की घोषणा की। पिछले साल ईडन गार्डन में बांग्लादेश के खिलाफ दिन-रात्रि टेस्ट के बाद गुलाबी गेंद से भारतीय सरजमीं पर यह दूसरा मुकाबला होगा। बीसीसीआई के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, 'इंग्लैंड की टीम मौजूदा स्थिति (कोविड-19 महामारी) में पूरे देश का भ्रमण नहीं करेगी। केवल तीन शहर हैं जहां बीसीसीआई जैव-सुरक्षित माहौल (बायो-बबल) बना रहा है। दो टेस्ट और पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय अहमदाबाद में होंगे। बीसीसीआई की संचालन टीम ने बहुत विचार-विमर्श के बाद पाया कि ये तीनों स्थल इन दोनों टीमों के लिए बायो-बबल बनाने के लिए उपयुक्त हैं। इंग्लैंड की सफल मेजबानी के बाद इंडियन प्रीमियर लीग का देश में आयोजन करने का दरवाजा खुल जाएगा। कोविड-19 के कारण आईपीएल के पिछले सत्र को यूएई में खेला गया था।

टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम

क्रम दिन मैच जगह
1. 5-9 फरवरी पहला टेस्ट चेन्नई
2. 13-17 फरवरी दूसरा टेस्ट चेन्नई
3. 24-28 फरवरी तीसरा टेस्ट (डे-नाइट टेस्ट) अहमदाबाद
4. 4-8 मार्च चौथा टेस्ट अहमदाबाद

टी-20 सीरीज का कार्यक्रम

दिन मैच जगह
12 मार्च पहला टी-20 अहमदाबाद
14 मार्च दूसरा टी-20 अहमदाबाद
16 मार्च तीसरा टी-20 अहमदाबाद
18 मार्च चौथा टी-20 अहमदाबाद
20 मार्च पांचवां टी-20 अहमदाबाद

दिन मैच जगह
23 मार्च पहला वन-डे पुणे
26 मार्च दूसरा वन-डे पुणे
28 मार्च तीसरा वन-डे पुणे
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed