फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England's Harry Brook wins ICC Player of the Month award, leaves Ravindra Jadeja behind

ICC POTM: इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने जीता आईसीसी के महीने के श्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार, जडेजा को पीछे छोड़ा

Mon, 13 Mar 2023 10:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 13 Mar 2023 10:31 PM IST
सार

आईसीसी ने कहा कि फरवरी माह के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार के नतीजे दिसंबर 2022 के समान है और तब भी ब्रूक और गार्डनर ने पहली बार ये पुरस्कार अपने नाम किए थे।
 

विज्ञापन
England's Harry Brook wins ICC Player of the Month award, leaves Ravindra Jadeja behind
हैरी ब्रूक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने सोमवार को भारत के रवींद्र जडेजा और वेस्टइंडीज के गुडाकेश मोती को पछाड़कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का फरवरी महीने का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का पुरस्कार जीता। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर ने महिला वर्ग में बाजी मारी।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन की बदौलत ब्रूक को दूसरी बार महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। वह पाकिस्तान के बाबर आजम सहित सिर्फ दूसरे खिलाड़ी हैं जिन्होंने दो बार महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता है।
विज्ञापन


हाल में आईसीसी महिला टी 20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की खिताबी जीत के दौरान शानदार प्रदर्शन की बदौलत गार्डनर को दूसरी बार इस पुरस्कार के लिए चुना गया। इससे पहले पिछले साल दिसंबर में भी उन्हें महीने की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीसी ने कहा कि फरवरी माह के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार के नतीजे दिसंबर 2022 के समान है और तब भी ब्रूक और गार्डनर ने पहली बार ये पुरस्कार अपने नाम किए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed