{"_id":"5a326cdf4f1c1bc8678c15f3","slug":"england-puts-command-on-day-one-of-third-test-by-malan-century","type":"story","status":"publish","title_hn":"AUSvENG: डेविड मलान की डेब्यू सेंचुरी, इंग्लैंड के नाम रहा पहला दिन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUSvENG: डेविड मलान की डेब्यू सेंचुरी, इंग्लैंड के नाम रहा पहला दिन
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
Updated Fri, 15 Dec 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
डेविड मलान
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेविड मलान (110*) और जॉनी बेयरस्टो (75*) के बीच हुई 174 रन की अविजित साझेदारी की मदद से इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार से पर्थ में शुरू हुए तीसरे टेस्ट का पहला दिन अपने नाम किया। स्टंप्स के समय ऑस्ट्रेलिया ने 89 ओवर में चार विकेट खोकर 305 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
इंग्लैंड के बल्लेबाज डेविड मलान ने अपने टेस्ट करियर का डेब्यू शतक जमाया। उन्होंने अपने आठवें टेस्ट में यह शतक पूरा किया। मलान के साथी जॉनी बेयरस्टो ने भी इस दौरान अपने टेस्ट करियर के 3,000 रन पूरे किए।
विज्ञापन
वाका की पिच पर इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मिचेल स्टार्क की कहर बरपाती गेंदों के सामने एक समय इंग्लैंड ने अपने चार विकेट 131 रन पर गंवा दिए थे। तब ऐसा लगा कि इंग्लैंड की टीम 250 रन का आंकड़ा भी शायद ही पार कर सके। मगर मलान और बेयरस्टो ने पांचवें विकेट के लिए 174 रन जोड़ते हुए टीम को 300 रन के पार लगाया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क ने 2 जबकि जोश हेजलवुड और पैट कमिंस ने 1-1 विकेट झटके हैं।
विज्ञापन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड को एलिस्टर कुक (6) के रूप में पहला झटका लगा। स्टार्क ने उन्हें LBW आउट किया। इसके बाद मार्क स्टोनमैन (56) ने जेम्स विंस (25) के साथ दूसरे विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी की। जोश हेजलवुड ने विंस को विकेटकीपर पैन के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। कप्तान जो रूट (20) भी बड़ी पारी नहीं खेल सके और कमिंस की गेंद पर विकेटकीपर पैन को कैच थमाकर पवेलियन लौटे।
मार्क स्टोनमैन ने इस बीच अपना अर्धशतक पूरा किया। स्टार्क ने उन्हें विकेटकीपर पैन के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। स्टोनमैन ने 110 गेंदों में 10 चौको की मदद से 56 रन बनाए।
इसके बाद मलान और बेयरस्टो ने टीम को कोई नुकसान नहीं होने दिया और 174 रन की साझेदारी की। मलान ने 174 गेंदों में 15 चौको और एक छक्के की मदद से 110* रन बनाए। बेयरस्टो भी 149 गेंदों में 10 चौको की मदद से 75 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। इन दोनों पर कल टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी।