फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England players wear black armbands in memory of Joey Benjamin

INDvENG: भारत के खिलाफ पहले टी-20 में काली पट्टी पहनकर क्यों उतरी इंग्लिश टीम?

Fri, 12 Mar 2021 09:38 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 12 Mar 2021 09:38 PM IST
विज्ञापन
England players wear black armbands in memory of Joey Benjamin
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : social media

भारत के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पांच मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी को मैदान पर देखकर फैंस थोड़ा हैरान हो गए, क्योंकि इंग्लैंड की पूरी टीम अपनी बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर उतरी थी। जी हां, इंग्लैंड की टीम ने पूर्व क्रिकेटर जॉय बेंजामिन की याद में हाथ पर काली पट्टी बांधकर खेला। बेंजामिन का बीते बुधवार को निधन हो गया था।

विज्ञापन


अगर बात करें मैच की तो श्रेयस अय्यर के अलावा भारत का कोई बल्लेबाज इंग्लैंड के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका और पहले टी-20 मैच में मेजबान टीम सात विकेट पर 124 रन ही बना सकी। जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी के कप्तान इयोन मॉर्गन के फैसले को सही साबित कर दिखाया। पिच से मिल रही अतिरिक्त उछाल का दोनों ने भरपूर फायदा उठाया। ऐसी पिच पर जब संयम से खेलने की जरूरत थी, भारत के अधिकांश बल्लेबाज गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट हुए।
विज्ञापन


भारत का स्कोर एक समय तीन विकेट पर 20 रन था। रोहित शर्मा को आराम दिए जाने के कारण टीम में आये शिखर धवन मौके का फायदा नहीं उठा सके और वुड का पहला शिकार हुए। फॉर्म में चल रहे ऋषभ पंत को चौथे नंबर पर भेजा गया और वह आत्मविश्वास से भरे भी लगे। उन्होंने आर्चर को रिवर्स फ्लिक पर छक्का जड़ा लेकिन 21 रन बनाकर विकेट गंवा बैठे। पंत और अय्यर ने 28 रन की साझेदारी की लेकिन बेन स्टोक्स ने पंत को जॉनी बेयरस्टो के हाथों लपकवाकर इस साझेदारी को तोड़ा। वहीं, हार्दिक पांड्या ने खुलकर खेलने की कोशिश की लेकिन कोई कमाल नहीं कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed