फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   england ousted from the race of final despite beating new zealand by 2 runs

न्यूजीलैंड से मैच जीतकर भी फाइनल से बाहर हो गया इंग्लैंड, जानिए क्या है वजह

Sun, 18 Feb 2018 03:17 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 18 Feb 2018 03:17 PM IST
विज्ञापन
england ousted from the race of final despite beating new zealand by 2 runs
इयोन मॉर्गन

इंग्लैंड ने रविवार को ट्रांस टस्मान सीरीज के रोमांचक छठे मैच में न्यूजीलैंड को 2 रन से हरा दिया। हालांकि, इस जीत के बावजूद भी इंग्लैंड फाइनल में नहीं पंहुचा। वहीं हारकर भी न्यूजीलैंड की टीम ट्राई टी20 इंटरनेशनल सीरीज के फाइनल में पहुंची बुधवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क में उसका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा।

विज्ञापन


बता दें कि न्यूजीलैंड बेहतर रनरेट के कारण फाइनल में पहुंची है। इंग्लैंड को फाइनल में पहुंचने के लिए न्यूजीलैंड को कम से कम 20 रन के अंतर से हराने की जरुरत थी, लेकिन वह ऐसा करने में नाकाम रही।
विज्ञापन


हैमिलटन में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 194 रन बनाए। जवाब में कीवी टीम 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 192 रन ही बना सकी। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन को नाबाद 80 रन की शानदार पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

england ousted from the race of final despite beating new zealand by 2 runs
इंग्लैंड
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड को मार्टिन गप्टिल (62) और कॉलिन मुनरो (57) ने 78 रन की साझेदारी करके शानदार शुरुआत दिलाई। आदिल राशिद ने मुनरो को विली के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 21 गेंदों में 3 चौको और 7 छक्को की मदद से आतिशी अर्धशतकीय पारी खेली। कप्तान केन विलियमसन (8) कुछ खास नहीं कर सके और डॉसन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। 

इसके बाद गप्टिल ने मार्क चैपमैन (37*) के साथ तीसरे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी की। डेविड मालन ने गप्टिल को बोल्ड करके इस साझेदारी को तोड़ा। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 47 गेंदों में तीन चौको और चार छक्को की मदद से 62 रन बनाए। गप्टिल का विकेट मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ और कीवी टीम लक्ष्य को हासिल करने से चूक गई। रॉस टेलर (7) को टॉम करन ने मॉर्गन के हाथों कैच आउट करा दिया। इंग्लैंड की तरफ से टॉम करन, आदिल राशिद, लियाम डॉसन और डेविड मालन ने एक-एक विकेट लिया।

इससे पहले इंग्लैंड को जेसन रॉय (21) ने तेज शुरुआत जरूर दिलाई, लेकिन ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी ने कीवी टीम की वापसी कराई। साउदी ने एलेक्स हेल्स (1) जबकि बोल्ट ने रॉय को विलियमसन के हाथों की शोभा बनाकर इंग्लैंड को दो करारे झटके दिए।

यहां से डेविड मालन (53) और कप्तान इयोन मॉर्गन (80*) ने तीसरे विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी करते हुए इंग्लैंड को 100 रन के पार लगाया। कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने मालन को चैपमैन के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। मालन ने 36 गेंदों में दो चौको और पांच छक्को की मदद से 53 रन बनाए।

हालांकि, कप्तान मॉर्गन के आक्रामक शॉट जारी रहे जबकि दूसरे छोर से उन्हें साथ नहीं मिला। जोस बटलर (2), सैम बिलिंग्स (10), लियाम डॉसन (10) जल्दी-जल्दी पवेलियन लौटे। मॉर्गन ने 46 गेंदों में चार चौको और 6 छक्को की मदद से नाबाद 80 रन बनाए। न्यूजीलैंड की तरफ से ट्रेंट बोल्ट ने तीन जबकि टिम साउदी ने दो विकेट झटके। कॉलिन डी ग्रैंडहोम और इश सोढ़ी को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed