{"_id":"60043cb68ebc3e2e7b61083f","slug":"england-needs-36-more-run-to-win-1st-test-match-against-sri-lanka","type":"story","status":"publish","title_hn":"SLvsENG: पहला टेस्ट जीतने से महज 36 रन दूर इंग्लैंड, सीरीज में बना लेगा 1-0 की बढ़त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SLvsENG: पहला टेस्ट जीतने से महज 36 रन दूर इंग्लैंड, सीरीज में बना लेगा 1-0 की बढ़त
Sun, 17 Jan 2021 07:03 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गाले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गाले
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 17 Jan 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
जो रूट
- फोटो : twitter@ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जो रूट के दोहरे शतक के दम पर इंग्लैंड श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट जीतने से महज 36 रन दूर है। गाले में खेले जा रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन श्रीलंका ने दूसरी पारी में 359 रन बनाए और इंग्लैंड को जीत के लिए 74 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक तीन के नुकसान पर 38 रनबना लिए हैं। जॉनी बेयरस्टो 11 और डन लॉरेंस 7 रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
तिरिमाने का आठ साल में पहला टेस्ट शतक
इससे पहले श्रीलंका ने चौथे दिन का खेल 156/2 से आगे खेलना शुरू किया। तिरिमाने ने 251 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 111 रन बनाए। सैम करन ने तिरिमाने को विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों कैच कराकर इंग्लैंड को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई। बता दें कि तिरिमाने ने आठ साल में पहला टेस्ट शतक जड़ा।
विज्ञापन
इंग्लैंड के जैक लीच ने चटकाए पांच विकेट
वहीं, इंग्लैंड की तरफ से दूसरी पारी में बाएं हाथ के स्पिनर जैक लीच ने बेहतरीन गेंदबाजी की। श्रीलंका की दूसरी पारी में तिरिमाने के अलावा कुसल परेरा ने 62 रनों का योगदान दिया। लीच ने 122 रन देकर सर्वाधिक पांच विकेट चटकाए। गौरतलब है कि श्रीलंका ने पहली पारी में 135 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड ने 421 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया था।
विज्ञापन
मोईन अली का कोरोना टेस्ट निगेटिव, खेल सकते हैं अगला टेस्ट
मोईन अली श्रीलंका के खिलाफ सीरीज का दूसरा व आखिरी टेस्ट खेल सकते हैं, क्योंकि 13 दिन के क्वारंटीन के बाद उनका कोरोना का टेस्ट निगेटिव आया है। वह वापस टीम के बायो बबल में शामिल हो गए। बता दें कि मोईन अली में श्रीलंका पहुंचने के दौरान हल्के लक्षण देखे गए थे। इसके बाद पीसीआर टेस्ट में उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। दो बार परीक्षण में संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया था।