{"_id":"5c603329bdec2275c5123d34","slug":"england-lions-draw-first-unofficial-test-against-india-a","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड लॉयंस से भारत ए को ड्रॉ पर रोका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड लॉयंस से भारत ए को ड्रॉ पर रोका
Sun, 10 Feb 2019 07:50 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sun, 10 Feb 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
भारत ए बनाम इंग्लैंड लॉयंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओली पोप (63) और सैम हेन (57) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर इंग्लैंड लॉयंस (ए टीम) ने पहले अनधिकृत टेस्ट मैच में रविवार को चौथे दिन भारत ए को ड्रॉ पर रोक दिया। पहली पारी के आधार पर 200 रन से पिछड़ने वाली इंग्लैंड ए ने मैच खत्म होने तक दूसरी पारी में पांच विकेट पर 214 रन बना लिए थे।
विज्ञापन
टीम ने दिन की शुरूआत बिना किसी नुकसान के 20 रन से की। सलामी बल्लेबाज बेन डकेट (30) और मैक्स होल्डन (29) ने 63 रन की साझेदारी की, जिसे आवेश खान (30 रन पर एक विकेट) ने पारी के 16वें ओवर में डकेट को आउट कर तोड़ा। इसके सात ओवर बाद जलज सक्सेना (41 रन पर दो विकेट) ने होल्डन को भी पवेलियन भेज भारत ए की उम्मीदें जगा दी।
विज्ञापन
इसके बाद 21 साल के पोप और हेन ने 105 रन की साझेदारी कर भारत की बढ़त को काफी कम कर दिया। दांये हाथ के बल्लेबाज पोप ने इस दौरान 122 गेंद की पारी में 10 चौके लगाये। हेन काफी संभल कर खेल रहे थे और उन्होंने 178 गेंदों का सामना किया।
विज्ञापन
शाहबाज नदीम (58 रन पर दो विकेट) ने पोप और फिर कप्तान सैम बिलिंग्स (पांच) का विकेट लिया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। हेन जलज का दूसरा शिकार बने। खेल खत्म होते समय स्टीवन मुलाने (तीन) और विल जैक्स (13) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।
पहली पारी में दोहरा शतक लगाने वाले प्रियांक पंचाल मैन ऑफ द मैच रहे। श्रृंखला का दूसरा अनधिकृत मैच मैसुरू में 13 फरवरी को खेला जाएगा। इनपुट-भाषा