{"_id":"9e914147ea5e8c5bc87e093c9c8ff0ca","slug":"england-in-control-despite-windies-resistance-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड के खिलाफ हार टालने के लिए विंडीज का संघर्ष जारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड के खिलाफ हार टालने के लिए विंडीज का संघर्ष जारी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 17 Apr 2015 05:57 PM IST
विज्ञापन
इंग्लैंड के खिलाफ हार से बचने के लिए संघर्षरत मेजबान वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट के चौथे दिन खेल समाप्ति पर दो विकेट पर 98 रन बना लिए थे। ओपनर डेवोन स्मिथ 59 रन बनाकर खेल रहे थे।
विज्ञापन
एंटीगा में खेले जा रहे मैच में पहली पारी में 104 रन की बढ़त लेने वाली इंग्लैंड की टीम ने मेजबान टीम को 438 रन का मुश्किल लक्ष्य दिया था।
चार दिनों में पिच बल्लेबाजी के अनुकूल ही रही है लेकिन अंतिम दिन विकेट से धीमे गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। ऐसे में इंग्लैंड की टीम का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है जो एंटीगा में अपनी पहली टेस्ट जीत के लिए बेकरार है।
विज्ञापन
जोए रूट ने डेरेन ब्रावो (32) को आउट कर अच्छा ब्रेकथ्रू दिलाया। स्लिप में क्रिस जॉर्डन ने उनका अच्छा कैच लपका। दूसरी पारी में वेस्टइंडीज के ओपनर ब्रेथवेट पांच रन बनाकर आउट हो गए थे।
विज्ञापन
इससे पहले इंग्लैंड ने गैरी बैलेंस के 122 रनों की मदद से 7 विकेट पर 333 रन बनाकर अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी थी। केवल नौवां टेस्ट मैच खेल रहे बैलेंस की यह चौथी शतकीय पारी थी। जिम्बाब्वे में पैदा हुए बाएं हाथ के बल्लेबाज को रूट (59) और बेन स्टोक्स (35) से अच्छा सहयोग मिला।