ENGW vs INDW: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लिश महिला टीम का एलान, दो खिलाड़ी को डेब्यू का मौका
महिला क्रिकेट: इंग्लैंड और भारत के बीच तीन मैचों की वन-डे सीरीज की शुरुआत 27 जून से होगी। दूसरी व तीसरा मुकाबला क्रमशः 29 जून व तीन जुलाई को खेला जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंग्लिश महिला टीम का एलान हो गया है। घोषित 16 सदस्यीय टीम में दो नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया। एमिली अर्लॉट और सोफिया डंकले तीन मैचों की सीरीज में डेब्यू कर सकती हैं। वहीं, डैनी वाट और जॉर्जिया एल्विस को टीम से बाहर रखा गया है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच वन-डे सीरीज की शुरुआत 27 जून से होगी। दूसरा व तीसरा मुकाबला क्रमशः 30 जून व 3 जुलाई को खेला जाएगा।
England have named a 16-player squad for their ODI series against India 🏴🇮🇳
Emily Arlott and Sophia Dunkley could debut in the three-match series, while Danni Wyatt and Georgia Elwiss are left out #ENGvIND pic.twitter.com/7Z8wjoh9Bg— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) June 22, 2021विज्ञापन
इंग्लैंड टीम :
हीथर नाइट ( कप्तान ), एमिली अर्लोट, टैमी ब्यूमोंट, कैथरीन ब्रंट, कैट क्रॉस, फ्रेया डेविस, सोफिया डंकली, सोफी एक्सेलेटन, टैश फरांट, सारा ग्लेन, एमी जोंस, नैट स्किवेर, आन्या श्रुबसोले, मैडी विलियर्स, फ्रान विल्सन, लौरेन विनफील्ड हिल।