{"_id":"6f9ac4b21d33e4ae97be8a698cc8560b","slug":"england-fined-for-slow-over-rate-in-cardiff-odi-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया से हार के बाद इंग्लैंड को एक और झटका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया से हार के बाद इंग्लैंड को एक और झटका
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 28 Aug 2014 06:01 PM IST
विज्ञापन
कार्डिफ में टीम इंडिया के हाथों अपनी दूसरी सबसे बड़ी हार का मुंह देखने वाली इंग्लैंड टीम को एक और तगड़ा झटका लगा है।
आईसीसी ने इंग्लैंड की पूरी टीम पर जुर्माना लगा दिया है। कप्तान एलिस्टर कुक पर मैच फीस का 20 फीसदी और शेष टीम पर मैच फीस का 10 फीसदी काट लिया गया है।
आईसीसी ने मेजबान टीम पर यह जुर्माना इसलिए लगाया है क्योंकि उनकी टीम भारतीय पारी के दौरान निर्धारित समय तक पूरे 50 ओवर नहीं डाल सकी थी। हालांकि बारिश के कारण मैच बीच-बीच में बाधित होता रहा। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 304 रन बनाए।

Trending Videos
लग सकता है एलिस्टर कुक पर बैन
आईसीसी के मैच रेफरी रंजन मदुगले ने मैच खत्म होने के बाद इंग्लैंड टीम पर जुर्माना लगाया। इंग्लैंड ने तय समय में एक ओवर कम डाला था। स्लो ओवर रेट के कारण कप्तान एलिस्टर कुक पर 20 फीसदी और अन्य 10 खिलाड़ियों पर 10 फीसदी जुर्माना लगा दिया।
आईसीसी नियम के अनुसार कोई भी टीम निर्धारित समय के अंदर जितने ओवर कम डालती है उस पर उतना ही जुर्माना लगता है। इंग्लैंड ने तय समय तक एक ओवर कम डाला तो खिलाड़ियों पर 10 फीसदी और कप्तान पर उसका डबल यानी 20 फीसदी जुर्माना लगाया गया।
अगर कैप्टन कुक अगले 12 महीनों में इस तरह की गलती एक बार और करेंगे तो उन पर एक मैच का प्रतिबंध लग जाएगा। इंग्लैंड टीम ने यह जुर्माना बिना किसी आपत्ति के स्वीकार कर लिया है, इसलिए इस मामले में आगे की सुनवाई की कोई जरूरत नहीं रह गई थी। भारत ने डकवर्थ-लुइस नियम के आधार पर यह मैच 133 रनों से जीत लिया।