फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England drawn the first teat match against west Indies remains last on world Test Championship Points table

WI vs ENG: वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट ड्रॉ, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंकितालिका में इंग्लैंड सबसे नीचे

Sun, 13 Mar 2022 04:21 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 13 Mar 2022 04:21 PM IST
सार

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच ड्रॉ हो चुका है। इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में सबसे नीचे पहुंच चुकी है। 
 

विज्ञापन
England drawn the first teat match against west Indies remains last on world Test Championship Points table
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच एंटीगु्आ में पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर छूट गया। इंग्लैंड के गेंदबाज चौथी पारी में 70 ओवर की गेंदबाजी करने के बावजूद वेस्टइंडीज को आउट नहीं कर सके। यह मैच ड्रॉ होने के साथ ही इंग्लैंड की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में आखिरी स्थान पर पहुंच गई है। इंग्लैंड ने अब तक नौ मैच खेले हैं। इनमें से सिर्फ एक मैच में इंग्लैंड को जीत मिली है, जबकि छह में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वहीं दो मैच ड्रॉ हुए हैं। इंग्लैंड के पास कुल 10प्वाइंट हैं और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में यह टीम नौवें स्थान पर हैं। वेस्टइंडीज की टीम इस अंकतालिका में 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। 
विज्ञापन


इस मैच में इंग्लैंड ने पहली पारी में 311 रन बनाए थे। इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 375 रन बनाए। इंग्लैंड ने दूसरी पारी छह विकेट पर 349 रन बनाकर घोषित की। इसके जवाब में वेस्टइंडीज चार विकेट गंवाकर 147 रन बना पाई और यह मैच ड्रॉ पर छूट गया। इंग्लैंड ने चौथी पारी में 70 ओवर गेंदबाजी की लेकिन वेस्टइंडीजी की टीम को नहीं आउट कर सके। 
विज्ञापन


बेयरस्टो के शतक ने इंग्लैंड के संभाला
मैच की पहली पारी में इंग्लैंड की शुरुआत बहुत खराब रही थी। 48 रन के स्कोर पर टीम के चार विकेट गिर चुके थे। इसके बाद जॉनी बेयरस्टो ने इंग्लैंड की पारी को संभाला। उन्होंने 140 रन बनाए और इंग्लैंड का स्कोर 311 तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। 42 रन बनाने वाले बेन फोकस ने उनका साथ दिया। वेस्टइंडीज के लिए जायडन सेल्स ने चार विकेट लिए। केमार रोच, जेसन होल्डर और अल्जारी जोशेप को दो-दो विकेट मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बूनर के शतक से इंग्लैंड का बड़ा स्कोर
वेस्टइंडीज के लिए पहली पारी में बूनर ने 123 रन की बेहतरीन पारी खेली। उनके अलावा कप्तान ब्रैथवेट ने 55 और होल्डर ने 45 रन बनाए थे। पहली पारी में इंग्लैंड ने 375 का स्कोर बनाया। बूनर ने अपनी पारी में 12 चौके और एक छक्का लगाया। इंग्लैंड के लिए क्रैग ओवरटन, जैक लीच और बेन स्टोक्स ने दो-दो विकेट लिए। क्रिस वोक्स, मार्क वुड और लॉरेंस ने एक-एक विकेट लिया। 

दूसरी पारी में इंग्लैड का बड़ा स्कोर
दूसरी पारी में इंग्लैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। जैक क्राउली ने 121 और कप्तान रूट ने 109 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका, लेकिन इंग्लैंड ने छह विकेट के नुकसान पर 349 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित की। वेस्टइंडीज के अल्जारी जोशेप ने तीन विकेट लिए। केमार रोच ने दो विकेट झटके। वहीं जेसन होल्डर ने एक विकेट लिया। 


वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में 147 रन बनाए
दूसरी पारी में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। अगर कैरिबियाई टीम तेजी से रन बनाने की कोशिश करती तो मैच का नतीजा निकल सकता था। कैरिबियाई टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। इसके साथ ही मैच ड्रॉ हो गया। इंग्लैंड के लिए जैक लीच ने तीन और स्टोक्स ने एक विकेट लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed