{"_id":"5e4c00208ebc3ef2a579a521","slug":"england-cricketer-moeen-ali-to-captain-birmingham-in-the-hundred-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लिश क्रिकेट के नए टूर्नामेंट 'हंड्रेड' में बर्मिंघम फीनिक्स की कप्तानी करेंगे अली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लिश क्रिकेट के नए टूर्नामेंट 'हंड्रेड' में बर्मिंघम फीनिक्स की कप्तानी करेंगे अली
Tue, 18 Feb 2020 08:47 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 18 Feb 2020 08:47 PM IST
विज्ञापन
मोईन अली
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोइन अली इंग्लिश क्रिकेट के नए टूर्नामेंट ‘हंड्रेड’ में बर्मिंघम फीनिक्स की अगुआई करेंगे। इंग्लैंड का यह ऑलराउंडर फीनिक्स के घरेलू मैचों के स्थल एजबेस्टन के करीब ही पला बढ़ा है। वह उस टीम का नेतृत्व करेंगे जिसमें विश्व कप विजेता टीम के सदस्य क्रिस वोक्स और फाइनल में न्यूजीलैंड की अगुआई करने वाले केन विलियम्सन शामिल हैं।
विज्ञापन
मोइन ने कहा, ‘जब मैं एजबेस्टन आता हूं तो मेरी यहां बचपन से जुड़ी कई यादें ताजा हो जाती हैं।’ फीनिक्स के मुख्य कोच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा कि मोइन बेहतरीन ऑलराउंडर हैं। उनके पास टीम की अगुआई करने के लिए पर्याप्त अनुभव और जज्बा है।
विज्ञापन