फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England Cricket trolls virat Kohli after Edgbeston test on heated exchange with jonny bairstow

IND vs ENG: एजबेस्टन में जीत के बाद इंग्लैंड क्रिकेट ने विराट को किया ट्रोल, फैंस ने लगा दी क्लास, जानें पूरा मामला

Wed, 06 Jul 2022 01:26 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 06 Jul 2022 01:26 PM IST
सार

इंग्लैंड क्रिकेट ने एजबेस्टन में जीत के बाद विराट कोहली और जॉनी बेयरस्टो की दो फोटो शेयर की हैं। इसके साथ ही मुंह बंद करने का इमोजी शेयर किया गया है। अब सोशल मीडिया पर इस ट्वीट को लेकर बवाल हो रहा है। 
 

विज्ञापन
England Cricket trolls virat Kohli after Edgbeston test on heated exchange with jonny bairstow
जॉनी बेयरस्टो और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एजबेस्टन टेस्ट में भारत के खिलाफ सात विकेट की जीत के बाद इंग्लैंड की टीम जश्न में डूबी हुई है। सभी खिलाड़ियों से लेकर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड तक सभी खुशी मना रहे हैं और भारतीय खिलाड़ियों को ट्रोल करने में भी पीछे नहीं हट रहे हैं। अब ईसीबी ने ऐसा ट्वीट किया है, जिसको लेकर जमकर बवाल हो रहा है। इस ट्वीट में विराट कोहली को ट्रोल करने की कोशिश की गई है, जो उनके फैंस को नहीं पसंद आ रहा। कई लोगों को मानना है कि किसी देश के क्रिकेट बोर्ड के ट्विटर हैंडल से ऐसे ट्वीट नहीं किए जाने चाहिए। 
विज्ञापन


ईसीबी की तरफ से विराट कोहली और जॉनी बेयरस्टो की दो तस्वीरें शेयर की गई हैं। पहली तस्वीर में विराट कोहली जॉनी बेयरस्टो को चुप रहने का इशारा करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर मैच के बाद की है, जिसमें इंग्लैंड की जीत के बाद विराट और बेयरस्टो गले मिले रहे हैं। इसके साथ ही ईसीबी ने एक इमोजी शेयर किया है, जिसमें मुंह सिला हुआ है। अब इस ट्वीट को लेकर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड का आलोचना हो रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मामला?
एजबेस्टन में भारत और इंग्लैंड के बीच मैच के दौरान विराट कोहली और जॉनी बेयरस्टो के बीच बहस हुई थी। इस समय इंग्लैंड की टीम मुश्किल में थी और बेयरस्टो काफी धीमी बल्लेबाजी कर रहे थे। हालांकि, इसके बाद उन्होंने तेजी से रन बनाए और इंग्लैंड को मैच में वापस ले आए। उन्होंने दोनों पारियों में शतक लगाया और इंग्लैंड को ऐतिहासिक जीत दिलाई। इसके बाद इंग्लैंड क्रिकेट ने विराट को ट्रोल करने का प्रयास किया। 

उल्टा पड़ गया दांव
ईसीबी ने भले ही विराट को ट्रोल करने की कोशिश की हो, लेकिन कोहली के फैंस ने यह दांव उल्टा कर दिया। इस ट्वीट को लेकर ईसीबी को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। कई फैंस का कहना है कि किसी देश के क्रिकेट बोर्ड के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किसी खिलाड़ी को ट्रोल नहीं किया जाना चाहिए। ये चीजें फैंस और खिलाड़ियों के व्यक्तिगत मजाक तक ठीक हैं, लेकिन क्रिकेट बोर्ड को ऐसा नहीं करना चाहिए। वहीं, विराट के कुछ फैंस ने कहा कि ईसीबी लोकप्रियता के लिए विराट की फोटो का इस्तेमाल कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed