फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England cricket team team ready to go on tour to Sri Lanka despite Covid-19 restrictions

कोविड-19 प्रतिबंधों के बावजूद श्रीलंका दौरे पर जाने के लिए तैयार इंग्लैंड टीम

Thu, 24 Dec 2020 11:29 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 24 Dec 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
England cricket team team ready to go on tour to Sri Lanka despite Covid-19 restrictions
ईसीबी - फोटो : सोशल मीडिया

कोविड-19 के नए और खतरनाक स्ट्रेन के पाए जाने के बाद दुनियाभर में एक बार फिर से पाबंदियां और सुरक्षा उपाय अपनाए जाने लगे हैं। हालांकि कोरोना महामारी के बढ़ते खतरे के बीच भी इंग्लैंड क्रिकेट टीम प्रतिबंधों के बावजूद श्रीलंका दौरे पर जाने के लिए तैयार है। 

विज्ञापन


इंग्लैंड के क्रिकेट अधिकारियों को यकीन है कि उसकी पुरूष टीम का श्रीलंका दौरा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा। जबकि श्रीलंकाई टीम इस समय दक्षिण अफ्रीका में है जहां कोरोना के बढ़ते मामले के बीच यात्रा संबंधी कुछ पाबंदियां लगाई गई हैं। ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने बुधवार को कहा कि पिछले दो सप्ताह से जो भी दक्षिण अफ्रीका में है, वह पृथकवास पर चला जाए क्योंकि वहां वायरस के नए स्ट्रेन मिले हैं।
विज्ञापन


इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड को आश्वासन मिला है कि दक्षिण अफ्रीका के दौरे से 10 दिसंबर को ही लौटे उसके खिलाड़ियों और स्टाफ को इस आदेश से छूट मिलेगी ताकि त्यौहार के मौसम में उन्हें पृथकवास पर नहीं रहना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटिश सरकार के ताजा फैसले से अगले महीने इंग्लैंड का श्रीलंका दौरा खटाई में पड़ सकता है क्योंकि श्रीलंकाई टीम अभी दक्षिण अफ्रीका में है। हालांकि ईसीबी ने कहा, ‘हम श्रीलंका टेस्ट दौरे की तैयारी कर रहे हैं। हमें दो जनवरी को रवाना होना है। हम हालात पर नजर रखे हुए हैं और श्रीलंका बोर्ड से लगातार संपर्क में हैं।’

उधर श्रीलंका सरकार ने ब्रिटेन की सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं लेकिन इंग्लैंड टीम विशेष विमान से श्रीलंका पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed