फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England Cricket Team Fast Bowler Stuart Broad Started Training

लॉकडाउन के बीच इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रॉड ने शुरू की प्रैक्टिस

Thu, 21 May 2020 11:19 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 21 May 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
England Cricket Team Fast Bowler Stuart Broad Started Training
स्टुअर्ट ब्रॉड

इंग्लैंड के क्रिकेटरों में गेंदबाजों ने गुरुवार को व्यक्तिगत ट्रेनिंग शुरू की जिसमें स्टुअर्ट ब्रॉड ने लॉकडाउन के बाद अभ्यास की जानकारी दी। नाटिंघमशर के तेज गेंदबाज ने ट्रेंट ब्रिज पर ट्रेनिंग की। खिलाड़ी जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली घरेलू टेस्ट श्रृंखला के लिए मैच फिटनेस हासिल करने की कोशिश में जुटे हैं जो कोरोना वायरस के कारण खाली स्टेडियम में होगी।

विज्ञापन


ब्रॉड ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने ट्रेनिंग दिन की विस्तृत जानकारी दी, जिसमें उन्होंने खुद की एक फोटो पोस्ट की जिसमें वह अपने घर में डिजिटल थर्मामीटर से तापमान ले रहे हैं जिसके बाद उन्होंने एप के जरिये इसका नतीजा अपलोड किया। जब वह ट्रेंट ब्रिज पर पहुंचे तो उन्हें कार पार्किंग के लिए निर्धारित स्थान दिया हुआ था और वह खिलाड़ियों के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल के अंतर्गत सीधे पिच पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्हें ड्रेसिंग रूम में कपड़े बदलने की अनुमति नहीं थी। वह अपनी ट्रेनिंग किट के साथ पहुंचे और उन्होंने इसके बाद खुद ही गेंदबाजी शुरू की और इस वक्त सिर्फ एक फिजियो था जो कैमरामैन का भी काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस वैश्विक स्वास्थ्य संकट के कारण इंग्लैंड में एक जुलाई तक मैच बंद हैं, जबकि अन्य देशों में क्रिकेट सत्र पहले ही खत्म हो चुका है। इस महामारी के बावजूद इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला आयोजित करने की योजना बना रहा है जो पहले जून में होनी थी।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed