फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England beat West Indies in 2nd Test Match

टेस्ट नहीं बचा पाई विंडीज, इंग्लैंड को मिली पहली जीत

Sun, 26 Apr 2015 05:36 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 26 Apr 2015 05:36 PM IST
विज्ञापन
England beat West Indies in 2nd Test Match

पहले मैच में जीत के करीब पहुंचकर ड्रॉ से संतोष करने पर मजबूर हुई इंग्लैंड की टीम ने दूसरे टेस्ट में आखिरकार जीत हासिल कर ही ली।

विज्ञापन


जेसन होल्डर के शानदार शतकीय पारी ने मेजबान वेस्टइंडीज को पहले टेस्ट मैच में हार से बचा लिया था लेकिन कैरेबियाई टीम को दूसरे मैच में ऐसी पारी का सहयोग नहीं मिला और उसे 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 143 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे मेहमान टीम ने एक विकेट खोकर 144 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
विज्ञापन


मैच खत्म होने के समय कप्तान एलिस्टर कुक 59 और गैरी बालेंस 81 रन बनाकर खेल रहे थे। उनका एकमात्र विकेट जोनाथन ट्रॉट के रूप में गिरा जो दूसरे ही ओवर में खाता खोले बगैर बोल्ड हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले वेस्टइंडीज पहली पारी में मार्लोन सैमुअल्स (103) की शानदार शतकीय पारी के बावजूद 299 रन ही बना पाया था जिसके जवाब में इंग्लैंड 464 रन बनाए और 165 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली। इंग्लैंड की इस पारी में जोए रुट का अहम योगदान रहा जिन्होंने नाबाद 182 रन बनाए।


इंग्लैंड से 165 रनों से पिछड़ने के बाद दूसरी पारी में वेस्टइंडीज ने ठीक-ठाक बल्लेबाजी की और 307 रन बनाकर टीम ऑलआउट हो गई। ओपनर क्रेग ब्रेथवेट ने सर्वाधिक 116 रन बनाए। इस तरह से विंडीज टीम ने इंग्लैंड के सामने 143 रनों का छोटा सा लक्ष्य रखा और उसे पांचवें दिन एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।

इस मैच में इंग्लैंड के सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने सबसे ज्यादा 6 और स्टुअर्ट ब्रॉड ने 5 विकेट झटके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed