{"_id":"60e7b1a38ebc3ef84e539b14","slug":"england-beat-pakistan-by-nine-wickets-in-first-odi","type":"story","status":"publish","title_hn":"करारी हार: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पहले वनडे में नौ विकेट से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
करारी हार: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पहले वनडे में नौ विकेट से हराया
Fri, 09 Jul 2021 07:47 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 09 Jul 2021 07:47 AM IST
सार
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज साकिब ने 42 रन देकर चार विकेट लिए। जवाब में डेविड मलान के नाबाद 68 और जैक क्राउले के नाबाद 58 रन से मेजबान टीम ने 21.5 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया
विज्ञापन
Cricket bat
- फोटो : iStock
विस्तार
इंग्लैंड की कम अनुभवी टीम ने पाकिस्तान को पहले वनडे मुकाबले में नौ विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान की टीम फखर जमां के 47 और शादाब खान के 30 रनों की मदद से 35.2 ओवरों में 141 रन ही बना पाई।
विज्ञापन
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज साकिब ने 42 रन देकर चार विकेट लिए। जवाब में डेविड मलान के नाबाद 68 और जैक क्राउले के नाबाद 58 रन से मेजबान टीम ने 21.5 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया। ओपनर फिल साल्ट सात रन ही बना पाए थे।
विज्ञापन
बेन स्टोक्स की कप्तानी में नई टीम इसलिए उतरी थी क्योंकि श्रीलंका के साथ सीरीज खेलने वाली टीम के तीन खिलाड़ियों एवं चार सहयोगी सदस्यों के सक्रंमण के कारण 16 सदस्यीय दल एकांतवास में चला गया था।
विज्ञापन