{"_id":"60ee7b4ef173415ce4781a12","slug":"england-beat-pakistan-by-3-wickets-in-3rd-odi-win-series-by-3-0-macth-winning-knock-played-james-vince","type":"story","status":"publish","title_hn":"ENG vs PAK: बाबर आजम की पारी पर विंस ने फेरा पानी, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENG vs PAK: बाबर आजम की पारी पर विंस ने फेरा पानी, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ
Wed, 14 Jul 2021 11:21 AM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:21 AM IST
सार
इंग्लैंड ने तीसरे और अंतिम मैच में पाकिस्तान को तीन विकेट से हराकर 3-0 से सीरीज जीत ली। इंग्लिश टीम की तरफ से जेम्स विंस ने मैच जिताऊ पारी खेलते हुए शतक लगाया। उनका यह शतक बाबर आजम के शतक पर भारी पड़ा।
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान
- फोटो : ICC@twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बर्मिंघम में खेले गए तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 3 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ इंग्लिश टीम ने पाकिस्तान को तीन वनडे मैचों की सीरीज में 3-0 से शिकस्त दी। मेजबानों को मैच जिताने में जेम्स विंस ने महत्वपूर्व भूमिका निभाई। यह विंस की बल्लेबाजी का कमाल था जिसके चलते इंग्लैंड ने 332 रनों के भारी भरकम लक्ष्य को हासिल कर लिया। इससे पहले पाकिस्तान ने बाबर आजम की 158 रनों की धुआंधार पारी के चलते 9 विकेट पर 331 रन बनाए।
विज्ञापन
बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए तीसरे मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की। पाकिस्तान की शुरूआत ठीक नहीं रही और पहला विकेट 21 रनों पर धराशायी हो गया। सलामी बल्लेबाज फखर जमां 6 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होने के बाद तीसरे नंबर पर कप्तान बाबर आजम बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने इमाम उल हक के साथ 92 रनों की साझेदारी कर पाकिस्तान को शुरूआती झटके से उबारा।
विज्ञापन
इसके बाद बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने पाकिस्तान की पारी को आगे बढ़ाया। इन दोनों बल्लबाजों के आगे अंग्रेज गेंदबाज पानी भरते नजर आए। दोनों बल्लेबाजों 179 रनों की साझेदारी कर पाकिस्तान को मजूबत स्थिति में पहुंचा दिया।
विज्ञापन
पाकिस्तान के लिेए बाबर आजम ने 158 रनों की पारी खेली। उनके अलावा मोहम्मद रिजवान ने 74 रन बनाए। निचले क्रम के बल्लेबाजों में फहीम अशरफ ने 10 रनों की पारी खेली। इस तरह पाकिस्तान ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 331 रनों का स्कोर बनाया। इंग्लैंड की ओर से साकिब महमूद ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।
332 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत ठीक नहीं रही और पहला विकेट 19 रनों पर गिर गया। डेविड मलान खाता भी नहीं खोल पाए। जैक क्राउले भी 39 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए जेम्स विंस ने पारी को आगे बढ़ाया।
इस दौरान उन्हों पाकिस्तान गेंदबाजों का डटकर सामना करते हुए 95 गेंदों पर 102 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। इस दौरान लेविस ग्रेगोरी ने उनका भरपूर साथ निभाया। ग्रेगोरी 77 रन बनाकर आउट हुए। निचले क्रम में ओवरटन और कारसे ने उपयोगी पारियां खेलते हुए इंग्लैंड को जीत तक पहुंचा दिया। पाकिस्तान की तरफ से हैरिस रऊफ ने सबसे अधिक चार विकेट लिए। मैंच में 102 रनों की पारी खेलने वाले जेम्स विंस को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। वहीं पूरी सीरीज में बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले साकिब महमूद को प्लेयर फ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया।