NZvENG: कीवी कप्तान का शतक हुआ बेकार, 4 रन से जीतकर सीरीज में 2-1 से आगे इंग्लैंड
न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच वेलिंग्टन में खेले गए तीसरे वन-डे मैच में इंग्लिश टीम ने बाजी मार ली है। कप्तान इयोन मोर्गन की सफल पारी और स्पिन गेंदबाज मोइन अली के शानदार प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड ने न्यूजलैंड को 4 रन से मात दी।
इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम निर्धारित 50 ओवरों में 234 रन ही बना सकी। इंग्लिश टीम की तरफ से कप्तान इयोन मोर्गन ने पारी को संभालते हुए 71 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 48 रनों का योगदान दिया।
वहीं टीम में लंबे समय के बाद वापसी करने वाले बेन स्टोक्स ने एक बार फिर अपनी टीम को मुसीबत से निकाला। स्टोक्स ने 73 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से 39 रनों की कीमती पारी खेली। इसके अलावा न्यूजीलैंड का कोई भी बल्लेबाज बहुत ज्यादा कमाल नहीं कर सका।
न्यूजीलैंड की तरफ स्पिन गेंदबाज इश सोढ़ी ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। इश ने 10 ओवर में 53 रन देकर इंग्लिश टीम के तीन खिलाड़ियों को शिकार बनाया। वहीं टीम के अन्य गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को दो और टिम साउदी व ग्रैंडहोम को एक-एक विकेट मिला। न्यूजीलैंड की कसी हुई गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड की टीम 234 रनों पर ऑल आउट हो गई।
इसके बाद मैदान पर 235 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। कीवी टीम के धाकड़ बल्लेबाज मात्र 3 रन के स्कोर पर सस्ते में सिमट गए। उन्हें दाएं हाथ के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने बैन स्टोक्स के हाथों कैच आउट करवाया। वहीं सलामी बल्लेबाज कॉलिन मुनरो 70 गेंदों पर सात चौकों की मदद से शानदार 49 रनों की पारी खेली। हालांकि वह अपना अर्धशतक पूरा करने से चूक गए।
कीवी टीम की तरफ से कप्तान केन विलियम्सन से सर्वाधिक रन की पारी खेली। विलियमसन ने नाबाद शतकीय पारी खेली। 202 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से विलियमसन ने नाबाद 112 रन बनाए। इसके अलावा मिचेल सैंटनर ने शानदार 41 रन की पारी खेली। वहीं कीवी टीम के सात बल्लेबाज अपने स्कोर को दोहरे अंकों में भी तब्दील नहीं कर पाए और इस न्यूजीलैंड की पूरी टीम 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 230 रन ही बना सकी।
इंग्लिश टीम की गेंदबाजी की बात करें तो स्पिन गेंदबाज मोइन अली ने 10 ओवर में 36 रन देकर तीन विकेट लिए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं स्पिन गेंदबाज आदिल राशिद और क्रिस वोक्स के खाते में 2-2 विकेट आए। फिलहाल पांच मैचों की इस वन-डे सीरीज में अब इंग्लैंड 2-1 से आगे है।