{"_id":"5c74b0cabdec22116d2d927b","slug":"england-and-west-indies-third-odi-abandoned-due-to-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड-विंडीज के बीच तीसरा वन-डे बारिश में धुला, कैरेबियाई बल्लेबाज के हाथ लगी निराशा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड-विंडीज के बीच तीसरा वन-डे बारिश में धुला, कैरेबियाई बल्लेबाज के हाथ लगी निराशा
Tue, 26 Feb 2019 08:51 AM IST
अभिषेक निगम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Tue, 26 Feb 2019 08:51 AM IST
विज्ञापन
पिच को कवर से ढकते हुए ग्राउंड स्टाफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच सोमवार को तीसरा वन-डे बारिश की भेंट चढ़ गया। ग्रेनेडा में बारिश की वजह से एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। हालांकि, इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले गेंदबाजी के लिए जरूर आमंत्रित किया था, लेकिन बारिश ने उनके फैसले पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन
तीन मैचों के बाद दोनों टीमें सीरीज में 1-1 की बराबरी पर हैं। सीरीज का चौथा वन-डे गुरुवार को इसी मैदान पर खेला जाएगा। इसके बाद वन-डे सीरीज का पांचवां व अंतिम मैच सेंट लूसिया में खेला जाएगा।
विज्ञापन
वन-डे सीरीज के बाद इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेली जाएगी।
बहरहाल, बता दें कि तीसरे वन-डे के दौरान कई बार ऐसी स्थिति बनी कि मुकाबला शुरू होने की संभावना लगी। एक मौका ऐसा भी आया जब 20 ओवर की प्रत्येक पारी खेलने की संभावना बनी, लेकिन फिर मौसम का मिजाज बिगड़ा और खेल रद्द करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
चूकि टॉस हो चुका था ऐसे में मैच को आधिकारिक रूप से गिना गया है। इससे कैरेबियाई बल्लेबाज डैरेन ब्रावो को काफी निराशा हुई क्योंकि वह अपना 100वां वन-डे विशेष बनाना चाहते थे।